दुनिया

Indo US Relations: Mary Millben ने पीएम मोदी की डिप्लोमेसी को सराहा, बोलीं- भारत अब दुनिया में बिजनेस के लिए सबसे जरूरी जगह

India US Trade Deal: मशहूर अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिप्लोमेसी की जमकर तारीफ की है. वॉशिंगटन में एक खास इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई अमेरिका-भारत ट्रेड बातचीत में पीएम मोदी सब्र और समझदारी से बेहतर डील लेकर आए. उन्होंने मोदी को सलाम करते हुए कहा कि वे भारत के हितों के लिए कभी समझौता नहीं करते.

राहुल गांधी की आलोचना का जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेड समझौते की आलोचना करते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने भारत को बेच दिया. मैरी मिलबेन ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सच नहीं है. पीएम मोदी ने सब्र रखा और ट्रंप सरकार को खुद को संभालने का मौका दिया. इसी वजह से भारत को समझौते में बेहतर हिस्सा मिला.

दुनिया में भारत की मजबूत स्थिति

मिलबेन ने कहा कि कई भूराजनीतिक घटनाओं ने भारत को मजबूत बनाया है. उन्होंने पिछले साल रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मीटिंग का जिक्र किया. साथ ही हाल की ईयू-भारत ट्रेड डील को भी अमेरिका के लिए वेक-अप कॉल बताया. उन्होंने कहा कि अगर दुनिया में बिजनेस करना है तो भारत को शामिल करना ही होगा. भारत अब बिजनेस के लिए सबसे जरूरी जगह बन गया है.

अमेरिका-भारत संबंधों पर सुझाव

सिंगर ने कहा कि सिर्फ ट्रेड डील से अमेरिका की पिछली खराब डिप्लोमेसी नहीं मिटेगी. उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप को पीएम मोदी को अमेरिका के राजकीय दौरे पर बुलाना चाहिए. यह कदम दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा.

एआई समिट और भारत की भूमिका

मिलबेन ने पीएम मोदी द्वारा होस्ट किए गए एआई समिट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर के देश भारत में आए. यह दिखाता है कि भारत अब वैश्विक मंच पर कितना महत्वपूर्ण है. उन्होंने बोर्ड ऑफ पीस पहल का स्वागत किया लेकिन चेतावनी दी कि अमेरिका दुनिया को शांति के लिए हुक्म नहीं दे सकता, बल्कि बातचीत में लीडर बनना चाहिए.

भारत के लिए तैयार कर रहीं म्यूजिक

मिलबेन ने बताया कि वह भारत के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लिए नया म्यूजिक तैयार कर रही हैं. उन्होंने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा कि शायद कोई नया गाना भी आए. उन्होंने भारत और भारतीय डायस्पोरा के समर्थकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह उन्हें अपना परिवार मानती हैं.

यह भी पढ़िए: डील या तबाही! डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, जंग से पहले दिया वक्त; जानें कितना समय?

आईएएनएस

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago