दुनिया

सऊदी में मक्का पर हमले की साजिश? इतिहास में पहली बार थर्राया मुस्लिमों का पवित्र शहर, हूतियों ने बताया झूठ

Mecca Drone Attack News: मध्य पूर्व (Middle East) में चल रही जंग अब बेहद खतरनाक और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुकी है. इतिहास में पहली बार इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में हवाई हमले (Air Raid) का सायरन बजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दरअसल सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन का दावा है कि उसने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा मक्का की ओर भेजे गए एक विस्फोटक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है. हालांकि, हूती विद्रोहियों ने मक्का को निशाना बनाने के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए झूठा करार दिया है.

मक्का के आसमान में मंडराया खतरा(Mecca Drone Attack)

सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक बयान जारी कर बताया कि ‘रॉयल सऊदी एयर डिफेंस फोर्सेज’ ने हूती आतंकियों द्वारा लॉन्च किए गए एक दुश्मन ड्रोन को ‘मक्का अल-मुकर्रमा’ के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही इंटरसेप्ट कर पूरी तरह नष्ट कर दिया.

बता दें प्रवक्ता ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एक ‘रेड लाइन’ है, जिससे कोई समझौता नहीं होगा और हूतियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इतिहास में पहली बार बजा सायरन

ईरान-समर्थित हूती लड़ाकों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बाद सऊदी प्रशासन ने मंगलवार को मक्का, जेद्दा और ताइफ समेत पश्चिमी तट के कई बड़े शहरों में इमरजेंसी सुरक्षा अलर्ट जारी किया. हालांकि, स्थिति नियंत्रण में आने के बाद अलर्ट हटा लिया गया, लेकिन इतिहास में यह पहला मौका है जब पवित्र शहर मक्का में इस तरह का एयर रेड अलर्ट जारी करना पड़ा. गठबंधन के अनुसार, जुलाई 2017 में बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद मक्का को निशाना बनाने की यह दूसरी बड़ी कोशिश है.

ये भी पढ़ें- किस्त न देने पर पार की दरिंदगी की हदें! युवक को बंधक बनाकर कराई मजदूरी, जबरन निकाला खून

इस्लामिक देशों के संगठन OIC का फूटा गुस्सा

मक्का पर हमले(Mecca Drone Attack) की कोशिश की खबर सामने आते ही मुस्लिम देशों के संगठन OIC (Organisation of Islamic Cooperation) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. OIC के जनरल सेक्रेटेरिएट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मक्का और मदीना क्षेत्र पर हूती गुट द्वारा किए गए हमलों और सऊदी अरब के खिलाफ उनकी आक्रामकता की कड़े शब्दों में निंदा की है. इस घटना ने पूरे मिडिल ईस्ट के तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago