दुनिया

ईरान के परमाणु केंद्र पर सर्जिकल स्ट्राइक! नतांज फैसिलिटी क्षतिग्रस्त, क्या अब शुरू होगा एटमी युद्ध?

Natanz Nuclear Facility Attack: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब दिनों दिन भयानक होती जा रही है. कुछ दिनों पहले ईरान में मौजूद दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस फिल्ड पर वायुसेना ने जबरदस्त हमला कर उसे नेस्तनाबूत कर दिया. वहीं आज अमेरिका एक कदम और आगे बढ़ते हुए ईरान के नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया गया. इस हमले में ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी को भारी क्षति हुई है. हालांकि अभी तक रेडियो एक्टिव रिसाव की खबरें नहीं सामने आई हैं.

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन ने इस हमले का आरोप अमेरिका और इजरायल पर लगाया है. जिसके मुताबिक दोनों देशों ने मिलकर शनिवार सुबह इस हमले को अंजाम दिया.

आसपास के लोग सुरक्षित

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस हमले से आसपास रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि, यूएस-इजरायल सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद ही इस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की खबर सामने आई थी. जिसमें बताया गया था कि नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुए इस हमले में आसपास मौजूद इमारतों को थोड़ा नुकसान पहुंचा है.

इस संबंध में इजरायल ने सैटेलाइट तस्वीरें जारी की है. जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि अमेरिका-इजरायली बमबारी में न्यूक्लियर फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हुई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने हमले में कमी का किया था दावा

यह हमला डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वे मिडिल ईस्ट में सैन्य अभियानों को कम करने पर विचार कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिका इस इलाके में 2500 मरीन और 3 सैन्य जहाज भेज रहा है.

कहां है नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी?

नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी तेहरान से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में मौजूद है. जून में इजरायल और ईरान के बीच हुए 12 दिन के संघर्ष में भी यह संयंत्र अमेरिका के निशाने पर था.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने दावा किया था कि यूएस-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के किसी परमाणु केंद्र को फिलहाल नुकसान पहुंचने के संकेत नहीं मिले हैं.

ये भी पढ़ें- ईरान ने ‘डिएगो गार्सिया’ बेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, भारत के करीब पहुंची युद्ध की आंच; अमेरिका-ब्रिटेन हाई अलर्ट पर!

इसके साथ ही, उन्होंने दुनिया से अत्यधिक संयम बरतने की अपील भी की थी. आईएईए प्रमुख ने स्पष्ट किया था कि बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट, तेहरान रिसर्च रिएक्टर और अन्य ईंधन केंद्रों पर किसी हमले या क्षति की सूचना नहीं मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

18 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

39 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

39 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

51 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

53 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

56 minutes ago