दुनिया

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: पड़ोसी देश नेपाल इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं के एक बेहद भयानक दौर से गुजर रहा है. पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार मूसलाधार बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है. यहां आ रही बाढ़ और बारिश का असर भारत के बिहार में भी नजर आ रहा है. पिछले 3 दिनों में आई बाढ़ के साथ ही माउंट हिमलुंग के बेस कैंप पर आए बर्फीले तूफान से नेपाल में कुदरत का डबल अटैक हुआ है.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के (Nepal floods and landslides death) मुताबिक, 24 से 28 सितंबर के बीच बारिश से जुड़ी आपदाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल और लापता हैं. इसके साथ ही, मनांग जिले में स्थित माउंट हिमलुंग के बेस कैंप पर आए भयानक हिमस्खलन ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है.

हिमलुंग बेस कैंप पर हिमस्खलन (Himlung avalanche Nepal)

मनांग के प्रमुख जिलाधिकारी मुक्ति प्रसाद खनल ने जानकारी दी है कि 7,126 मीटर ऊंचे माउंट हिमलुंग के बेस कैंप पर जब बर्फीला तूफान (एवलांच) आया, तब वहां आगामी पर्वतारोहण सीजन की तैयारी के लिए गाइड और सपोर्ट स्टाफ के लोग मौजूद थे.

इस त्रासदी में अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. मौसम में आंशिक सुधार के बाद हेलीकॉप्टरों की मदद से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके.

बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान (Nepal disaster update)

देशभर में मॉनसून की इन विनाशकारी घटनाओं से 1,000 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सड़कों और हाईवे को हुए नुकसान के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके अलावा, बाढ़ के कारण कई प्रमुख हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में बिजली उत्पादन रोकना पड़ा है, जिससे ऊर्जा संकट भी गहराने लगा है.

ये भी पढ़ें: ‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (NEA) ने सर्दियों के मौसम में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए भारत से भारी मात्रा में बिजली आयात करने की योजना बनाई है. फिलहाल, प्रशासनिक एजेंसियां राहत और पुनर्वास कार्यों में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

13 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

13 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

16 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

21 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

39 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

50 minutes ago