दुनिया

हादी की हत्या या सियासी साजिश? मुख्य आरोपी फैसल मसूद का दावा- जमात ने ही अपने ‘प्रोडक्ट’ को मार डाला

Osman Hadi Murder Case: बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या का मामला नाटकीय मोड़ पर आ चुका है. इंकलाब मंच के छात्र नेता की हत्या में मुख्य आरोपी घोषित किए गए फैसल करीम मसूद ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर चौंकाने वाला दावा किया है. वीडियो में उन्होंने बांग्लादेश पुलिस के उस दावे को खारिज किया है जिसमें बताया गया था कि उस्मान हादी की हत्या में उनका हाथ है.

साथ ही फैसल ने अपने बयान में यह भी बताया कि वो भारत नहीं बल्कि दुबई में है. फैसल करीम मसूद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि भारत एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

हत्या में मैं नहीं जमात है

वायरल हो रहे वीडियो में फैसल करीम मसूद ने बताया कि उस्मान हादी की हत्या में मैं किसी भी तरह से शामिल नहीं हूं. यह केस पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है. हादी की हत्या जमात के लोगों ने की है. वह उन्हीं लोगों का प्रोडक्ट था. उसकी हत्या के पीछे जमात का ही हाथ है.

बांग्लादेश पुलिस के द्वारा दावा किया जा रहा था कि उस्मान हादी की हत्या के बाद फैसल करीम मसूद मेघालय बॉर्डर के रास्ते भारत भाग गया. जिसका फैसल ने जोरदार खंडन किया है. फैसल ने बताया कि उस्मान हादी की हत्या के झूठे केस में फंसाये जाने के बाद वह बहुत मुश्किल से बांग्लादेश छोड़कर दुबई पहुंचा है. उसके पास दुबई का 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा है. इसकी फोटो भी फैसल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

हादी से संबंधों पर की बात

फैसल करीम मसूद ने शरीफ उस्मान हादी से अपने संबंधों पर भी वायरल वीडियो में खुलकर बातचीत की है. उन्होंने बताया कि मेरी एक आईटी कंपनी है और मैं एक बिजनेसमैन हूं. मैं इससे पहले वित्त मंत्रालय में काम कर चुका हूं. घटना वाले दिन मैं हादी के ऑफिस जरूर गया था, लेकिन मैं वहां नौकरी के सिलसिले में मिलने गया था. उसने कहा था कि वो नौकरी का इंतजाम करेगा. बदले में उसने पैसों की मांग की थी. मैंने हादी को 5 लाख टका एडवांस में दिया था. मैंने उसके कई प्रोग्राम्स के लिए फंड भी दिये थे.

जमात ने की उस्मान हादी की हत्या

फैसल करीम मसूद ने वायरल हो रहे वीडियो में बताया कि जमात ही उस्मान हादी की हत्या के लिए जिम्मेदार है. वह जमात का ही प्रोडक्ट था. मारना वगैरा का काम जमात का है. हादी के हमले में जिस मोटरसाइकिल के इस्तेमाल की बात कही गई, उसपर ना मैं था और ना ही मेरा छोटा भाई. इस मामले में जानबूझकर मुझे फंसाया गया.

ये भी पढ़ें- प्यार, धोखा और धर्मांतरण का दबाव! KGMU की रेजिडेंट डॉक्टर ने CM योगी को बताई डॉ. रमीजुद्दीन की काली करतूत

बता दें कि, उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश उबल उठा. उस्मान हादी शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए छात्रों के आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे. 12 दिसंबर को ढाका में हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी थी. जिसके बाद उन्हें सिंगापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां 6 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago