Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Osman Hadi

Osman Hadi Murder Case: बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या में मुख्य आरोपी घोषित किए गए फैसल करीम मसूद ने कहा कि वह जमात का प्रोडक्ट था. उसे जमात ने ही मारा है.

बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। राजधानी ढाका समेत देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से विरोध-प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। इसी बीच आज शनिवार, 20 दिसंबर को उस्मान हादी का अंतिम संस्कार किया जाना है, जिसे लेकर प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार और उससे जुड़े कार्यक्रमों के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क सकती है।

बांग्लादेश की राजनीति और छात्र आंदोलनों को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है. साल 2024 के चर्चित छात्र विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का बीते गुरुवार यानी 18 दिसंबर 2025 को निधन हो गया. सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की ओर मिली जानकारी के अनुसार, उसकी मौत किसी हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई, जिसमें उसे गोली मारी गई थी. इस खबर के आने के बाद से ही बांग्लादेश में शोक और तनाव का माहौल बन गया है.

बांग्लादेश में 'जुलाई विद्रोह' के चर्चित चेहरे और 'इंकलाब मंच' के प्रवक्ता उस्मान हादी की मौत ने पूरे देश में आग लगा दी है. 12 दिसंबर 2025 को ढाका में हुए हमले के बाद उन्होंने सिंगापुर में दम तोड़ दिया. उनकी मौत को उनके समर्थक भारत के खिलाफ एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

भारत विरोधी नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बेकाबू हो गए हैं. ढाका समेत कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी से पूरे देश में तनाव चरम पर पहुंच गया है.