दुनिया

‘पाकिस्तान और आतंकवाद अलग नहीं हैं’, रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में फ्रांस पहुंचे 7वें इंडियन डेलिगेशन ने सबूत दिखाकर यूरोप की आंखें खोलीं

नई दिल्ली/पेरिस, 27 मई 2025: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच का अंतर पूरी तरह समाप्त हो चुका है. उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में अपनाना पाकिस्तान जैसे सैन्य शासित देश की सोच और रणनीति का हिस्सा बन चुका है.

रविशंकर प्रसाद इस समय फ्रांस की यात्रा पर गए एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. फ्रांस में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान से फैल रहे आतंकवाद पर भारत की “शून्य सहनशीलता” (Zero Tolerance) की नीति को दोहराया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह इस खतरे को गंभीरता से ले.

UN लिस्टेड 52 आतंकी संगठनों को PAk में पनाह

यह संवाद फ्रांस स्थित भारतीय राजदूत के आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ, जहां प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों द्वारा आतंकवादियों के अंतिम संस्कार में भाग लेने के फोटोग्राफिक सबूत भी साझा किए. उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 52 आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है, जो पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं.

पाक सेना और आतंकियों के बीच सीधा संबंध

रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि भारत न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि अब दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकवादी नेटवर्क की असलियत उजागर करना भी जरूरी समझता है. उन्होंने कहा, “हमारे पास ऐसे प्रमाण हैं जो यह दिखाते हैं कि पाकिस्तान की सेना और आतंकवादी समूहों के बीच सीधा संबंध है. ये केवल आतंकी संगठन नहीं, बल्कि राज्य-प्रायोजित आतंकवाद की मिसाल हैं.”

 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस की सरकार और वहां की मीडिया से अपील की कि वे पाकिस्तान की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सख्त रुख अपनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक सहयोग में हरसंभव भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है.

मानवता के लिए गंभीर चुनौती बन चुका आतंक

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांसीसी सांसदों से भी मुलाकात की और भारत की सुरक्षा चिंताओं को साझा किया. बैठक में बताया गया कि कैसे पाकिस्तान के समर्थन से चलने वाला आतंकवाद केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है.

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं, और भारत उसकी असली सच्चाई को दुनिया के सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.

भारत की ओर से एक स्पष्ट संदेश दिया गया है — आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय में जवाबदेह बनाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़िए: 26/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की अर्जी पर अदालत में 28 मई को सुनवाई होगी, कहा- मेरी फैमिली से बात करा दीजिए

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago