दुनिया

संकट में पाकिस्तान! दिल्ली धमाके से डरा इस्लामाबाद, बलूचिस्तान में हो गया एक्शन; दिखी ख्वाजा आसिफ की बौखलाहट

Pakistan Crisis: पाकिस्तान इन दिनों दोहरी चुनौतियों से जूझ रहा है. एक ओर आंतरिक सुरक्षा संकट, जिसके कारण बलूचिस्तान में जनजीवन ठप है, वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देशों को धमकी देने की पुरानी आदत. दिल्ली में आतंकी धमाके के बाद इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है, लेकिन इसके बावजूद पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की बौखलाहट भारत और अफगानिस्तान पर केंद्रित है.

बलूचिस्तान में कई सेवाएं ठप

आतंकवादी खतरों और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण बलूचिस्तान सरकार ने कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं. अधिकारियों ने कहा है कि ये उपाय “जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवस्था बनाए रखने” के लिए किए गए हैं. बलूचिस्तान में हाल के महीनों में नागरिकों पर हमले बढ़े हैं. इस तरह के इंटरनेट प्रतिबंध से देश को आर्थिक तौर पर भी बड़ा नुकसान हुआ है, एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल पाकिस्तान को इंटरनेट बंद होने से 1.62 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था.

  • बलूचिस्तान के 36 प्रांतों के ग्रामीण इलाकों में 16 नवंबर तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी. क्वेटा को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है.
  • क्वेटा के छावनी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से सभी शैक्षणिक संस्थान 12 से 16 नवंबर तक बंद रहेंगे.
  • राष्ट्रीय राजमार्ग एन-70 के लोरलाई खंड पर टैक्सियों और निजी वाहनों सहित सभी परिवहन सेवाएं 14 नवंबर तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं.
  • क्वेटा और पेशावर के बीच चलने वाली जाफर एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन स्थगित रही. कराची जाने वाली बोलन मेल भी रोक दी गई है.

ख्वाजा आसिफ गीदड़भभकी

दिल्ली में हुए आतंकी धमाके के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की प्रतिक्रिया बेहद तल्ख रही. TTP द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने के बावजूद, आसिफ ने भारत और अफगानिस्तान पर निशाना साधा है. दिल्ली धमाके को लेकर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि कल तक तो यह एक गैस सिलेंडर विस्फोट था. अब वे इसे विदेशी साजिश बताने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने खोखली धमकी देते हुए कहा पाकिस्तान दो मोर्चों पर (पूर्वी और पश्चिमी बॉर्डर) जंग लड़ने के लिए तैयार है. वहीं अफगानिस्तान को धमकाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास जवाब देने की पूरी ताकत है.

ये भी पढ़ें: मान गए डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में शटडाउन खत्म, भारत में खुशी क्यों? जानिए असर

पाकिस्तान के लिए चुनौती

यह धमकी तब आई है जब पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे भारतीय पलटवारों का खौफ पहले से ही है. दूसरी ओर, TTP ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना और सरकार को चुनौती दी है कि वे मुजाहिदीन के खिलाफ युद्ध छेड़ने की क्षमता नहीं रखते, और दावा किया है कि वे पाकिस्तान के पंजाब में मौजूद हैं, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए सीधी चुनौती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

30 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

36 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago