दुनिया

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का दिमाग हिला! बाढ़ को बताया अल्लाह की रहमत; आवाम से कर डाली अजीब अपील

Flood In Pakistan: जब किसी देश पर विपदा आती है, तो सरकार और प्रशासन से राहत और मदद की उम्मीद की जाती है, लेकिन पाकिस्तान में इस समय ठीक उल्टा हो रहा है. बाढ़ की भयानक मार झेल रहे पाकिस्तान में, जहां 854 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan Defense Minister Khawaja Asif) ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर लोग हैरान और परेशान हैं. उन्होंने बाढ़ को “अल्लाह की रहमत” बताया है. इसके साथ ही उन्होंने एक अजीब अपील कर दी है. इसके बाद से उनपर सोशल मीडिया में भड़ास भी निकाली जा रही है.

पाकिस्तान इस समय बाढ़ (Flood In Pakistan) और बारिश की भारी मार झेल रहा है. देश के कई हिस्सों में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है और कई लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं. इस संकट के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक अजीब बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बाढ़ का पानी जमा करने की सलाह

ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तानियों को बाढ़ का पानी जमा कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पानी की कमी से हाहाकार मचा है, ऐसे में पाकिस्तान में बाढ़ (Pakistan Flood Is Blessing) का आना एक सुखद संयोग है. इसे आपदा नहीं, बल्कि अल्लाह की रहमत समझना चाहिए. उन्होंने लोगों से कहा कि वे पानी को अपने घरों में जमा करें, इससे सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में बिहारी ‘एक्शन’, बाप की पार्टी से बेटी बाहर; KCR ने के कविता पर क्यों लिया एक्शन?

विफल हो रही पाक सरकार

ख्वाजा ने कहा कि बाढ़ रोकने का कोई सिस्टम सरकार के पास नहीं है. लोग बेवजह सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि बाढ़ के लिए स्थानीय सरकार जिम्मेदार है, जो शक्तिहीन है. लोग अतिक्रमण कर रहे हैं और पानी का रास्ता बदल रहे हैं, जिससे बाढ़ आना निश्चित है.

पाकिस्तान में बाढ़ की तबाही

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जून से 31 अगस्त तक पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 854 हो गई है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. बाढ़ से पंजाब प्रांत के लगभग 20 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत से 10 लाख से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकाला गया है. सरकार ने बाढ़ में फंसे 7,60,000 लोगों और 5,00,000 से अधिक पशुओं को बचाया है.

ये भी पढ़ें: बिहार के लिए ‘शुभ-मंगल’ रहा मंगलवार, पीएम मोदी के बाद नितीश कैबिनेट खोला पिटारा

कितनी संवेदनहीन है पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान की सरकार (Government of Pakistan) का यह रवैया उनकी अक्षमता और अकर्मण्यता को दर्शाता है. जहां एक जिम्मेदार सरकार अपने नागरिकों को बचाने और राहत पहुंचाने में लगी होती है, वहीं पाकिस्तान के मंत्री ऐसे हास्यास्पद बयान दे रहे हैं. यह बयान सिर्फ एक मंत्री की व्यक्तिगत सोच नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि पाकिस्तान की सरकार अपनी जनता के प्रति कितनी संवेदनहीन है. पाकिस्तान की जनता, जो बाढ़ से त्रस्त है, को ऐसे खोखले आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस मदद की जरूरत है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago