Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेलंगाना में बिहारी ‘एक्शन’, बाप की पार्टी से बेटी बाहर; KCR ने के कविता पर क्यों लिया एक्शन?

Telangana Politics: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने अपनी बेटी के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है. बीआरएस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और केसीआर की बेटी के. कविता (K Kavitha) को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. आखिर जानिए ये एक्शन क्यों हुआ है?

Telangana Politics KCR Suspends K Kavitha from BRS

तेलंगाना में सियासी भूचाल

Telangana Politics: तेलंगाना की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है, जब पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (KCR) ने अपनी ही बेटी के. कविता (K Kavitha) को पार्टी से निलंबित कर दिया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कविता ने खुद पार्टी के कुछ नेताओं पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था. यह फैसला दर्शाता है कि KCR ने पार्टी की छवि और अनुशासन को परिवार के रिश्तों से ऊपर रखा है.

कविता के खिलाफ कार्रवाई क्यों? (Why KCR Suspends K Kavitha)

कविता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. बीआरएस का कहना है कि कविता का मौजूदा व्यवहार और उनकी तरफ से की जा रहीं गतिविधियां पार्टी की छवि को खराब कर रही थीं. इसी के चलते पार्टी अध्यक्ष केसीआर ने तत्काल प्रभाव से कविता को निलंबित करने का फैसला किया है.

पहले भी हुई थी कार्रवाई

22 अगस्त को विदेश यात्रा के दौरान भी बीआरएस ने कविता (K Kavitha) के खिलाफ कार्रवाई की थी. उस दौरान उन्हें TBGKS यानी तेलंगाना बोग्गु गनी कर्मिका संगम के अध्यक्ष पद से अचानक हटा दिया गया था. कविता ने पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ साजिश करने के आरोप लगाए थे. साथ ही कहा था कि पद से हटाया जाना राजनीति से प्रेरित कदम था.

ये भी पढ़ें: भारतीय बासमती के आगे फेल हुआ पाकिस्तान, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बीच क्यों अचानक बढ़ी डिमांड?

कविता ने भी लगाए थे आरोप

कविता ने आरोप लगाए थे कि उनकी जानकारी के बगैर पार्टी ऑफिस में चुनाव हुआ, जो संभावित रूप से श्रम कानून का उल्लंघन करता है. उन्होंने कहा था, ‘पार्टी के अंदर जिस तरह से काम हो रहा था, उसपर सवाल खड़ा करने के चलते मेरे खिलाफ द्वेष रखा गया.’ हालांकि, उन्होंने तब किसी भी नेता का नाम खुलकर नहीं लिया था.

पार्टी के भीतर आंतरिक कलह

के कविता का यह निलंबन (K Kavitha Suspend From BRS) पार्टी के भीतर चल रहे आंतरिक कलह को उजागर करता है. पहले उन्हें TBGKS के अध्यक्ष पद से हटाया गया था और अब पार्टी से ही निलंबित कर दिया गया है. ये घटनाएं दर्शाती हैं कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि KCR का यह सख्त कदम आगामी चुनावों से पहले पार्टी में अनुशासन बनाए रखने का एक प्रयास है, लेकिन इसका पार्टी पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखना बाकी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital