दुनिया

Pakistan: इमरान खान के करीबी शेख राशिद अहमद गिरफ्तार, पूर्व मंत्री ने कहा- जबरन घर में घुसकर उठाया

Sheikh Rashid Ahmed: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद अहमद (Sheikh Rashid Ahmed) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई. राशिद अवामी मुस्लिम लीग (एएमएल) के प्रमुख हैं, जिसका खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के साथ गठबंधन है. शेख राशिद की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए शेख राशिद शफीक ने ‘जियो न्यूज’ को बताया कि एएमएल प्रमुख को इस्लामाबाद में उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के आरोप में राशिद को गुरुवार तड़के इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले के बाद राशिद ने जरदारी पर ‘‘पीटीआई प्रमुख इमरान खान की हत्या की साजिश रचने’’ का आरोप लगाया था.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की रावलपिंडी इकाई के उपाध्यक्ष राजा इनायत-उर-रहमान द्वारा दायर एक पुलिस शिकायत पर राशिद को गिरफ्तार किया गया, जिसमें राशिद ने 27 जनवरी को दिए गए एक टेलीविजन इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि जरदारी ने इमरान खान की हत्या करने के लिए कुछ आतंकियों का सहारा लिया.

ये भी पढ़ें: Pakistan: सरकार पागल हो गई है- पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का हंगामा, इमरान खान पर भी कस सकता है शिकंजा

इमरान खान ने गिरफ्तारी की निंदा की

राशिद ने दावा किया कि लगभग 300 से 400 पुलिसकर्मी उनके घर में घुस गए, कर्मचारियों की पिटाई की और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए. गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान ने कहा कि हमारे इतिहास में हमने कभी भी ऐसी पक्षपाती और प्रतिशोध लेने वाली कार्यवाहक सरकार नहीं देखी. एएमएल नेता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि राशिद ने पूर्व राष्ट्रपति को बदनाम करने और उनके परिवार के लिए खतरा पैदा करने की साजिश के तहत बयान दिया था. बता दें कि कुछ दिनों पहले पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की भी अटकलें तेज हो गई थीं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

4 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

41 minutes ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

1 hour ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

1 hour ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago