इवांका ट्रंप (सोशल मीडिया)
आज अमेरिका के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ जाएगा. सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा. इस ऐतिहासिक पल पर पूरी दुनिया की नजर अमेरिका पर टिकी रहेगी.
डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इवांका न सिर्फ अपने पिता के प्रशासन का एक प्रमुख चेहरा हैं, बल्कि राजनीति, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं. अपनी स्टाइल और विचारशीलता के कारण वह अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं.
इवांका ट्रंप सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. उनके फॉलोअर्स उनकी हर पोस्ट को पसंद करते हैं. उनके हर अंदाज में एक अलग ही चमक होती है, जो लोगों को उनकी ओर आकर्षित करती है.
इवांका ट्रंप को उनके बॉस लेडी अवतार के लिए जाना जाता है. जब भी वह किसी ऑफिशियल मीटिंग या ट्रिप पर जाती हैं, तो उनके कपड़ों और स्टाइल का अलग ही स्तर देखने को मिलता है. शॉर्ट ड्रेस के साथ कलरफुल जैकेट पहने इवांका का यह लुक उनकी क्लासी पर्सनैलिटी को और निखारता है. उनके हेयरस्टाइल और फुटवियर का चयन भी उनकी ड्रेस के अनुरूप होता है, जो उनकी स्टाइल सेंस को दर्शाता है.
इवांका ट्रंप भारतीय परिधानों को भी बड़े गर्व के साथ कैरी करती हैं. जब वह भारत यात्रा पर आईं और लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो भारतीयों ने उनकी इस खूबसूरती और परंपरागत अंदाज को खूब सराहा. इवांका ने लहंगे के साथ भारतीय ज्वेलरी को कैरी कर अपने लुक को और भी खास बना दिया था.
इवांका ट्रंप की लोकप्रियता सिर्फ उनके काम तक सीमित नहीं है. उनका आत्मविश्वास, उनकी स्टाइल और उनके बोलने का अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है. वह हर रूप में बेहद प्रभावशाली दिखती हैं, चाहे वह एक बॉस लेडी के रूप में हों या भारतीय परिधान में.
इवांका ट्रंप ने यह साबित कर दिया है कि वह न केवल राजनीति और व्यवसाय में माहिर हैं, बल्कि अपने स्टाइल और व्यक्तित्व से भी लोगों का दिल जीत सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…