PM Modi Japan Visit: जापान की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के लिए रवाना हो गए हैं. वहां वो शंघाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी वहां पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिल सकते हैं. बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी 7 सालों के बाद चीन की यात्रा पर दोबारा गए हैं.
पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के बीच 13 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इसके अलावा कई परिवर्तनकारी पहलों की भी शुरुआत की घोषणा की.
इसको लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, जापान की यह यात्रा उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी. क्योंकि इससे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा. मैं जापानी पीएम शिगेरू इशिबा, जापानी जनता और उनके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद करता हूं.
पीएम मोदी चीन यात्रा के लिए निकलने से पहले जापान के मियागी प्रांत के सेंडाई स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया. इससे एक दिन पहले ही भारत और जापान ने कई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सहयोग के लिए संकल्प लिया था.
पीएम मोदी ने जापान के अपने समकक्ष इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन से सेंडाई की यात्रा पर गए थे. जो कि टोक्यो से 300 किलोमीटर दूर है. यहां जापानी पीएम इशिबा ने पीएम मोदी के सम्मान में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और इस क्षेत्र में जापान की ताकत को उजागर किया. उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र की सबसे अग्रणी कंपनी टीईएल मियागी के भारत के साथ सहयोग पर भी चर्चा की. जो पहले से ही भारत के साथ सहयोग करते हुए कई योजनाओं पर काम कर रही है.
पीएम मोदी अपने एससीओ समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकत करेंगे. इस संबंध में क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया है कि एक सितंबर को एससीओ बैठक के ठीक बाद पुतिन और मोदी मुलाकात करेंगे. यह इस साल उनकी पहली बैठक होगी.
– भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को क्रिकेट में गोल्ड मेडल, फाइनल में 20 रनों से PAK…
Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…
West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…
Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…
Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…