दुनिया

एससीओ समिट का सफल आयोजन, PM Modi ने चीनी राष्ट्रपति का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार को जापान और चीन की सफल यात्रा पूरी करने के बाद तियानजिन से स्वदेश के लिए रवाना हो गए. जापान में पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इसके अलावा, उन्होंने चीन में शंघाई सहयोग संगठन समिट (SCO Summit) में भी हिस्सा लिया.

पीएम मोदी ने जताया अभार

पीएम मोदी (PM Modi) ने एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के सफल आयोजन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (XI Jinping) और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

”चीन की एक सफल यात्रा का समापन, जहां मैंने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विभिन्न विश्व नेताओं से बातचीत की. साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया. इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और जनता का आभार.”

https://twitter.com/narendramodi/status/1962422286235132319

राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता को लेकर एक्स पोस्ट

इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) ने चीन के तियानजिन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Putin) संग वार्ता को लेकर भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुतिन संग फोटो शेयर करते हुए लिखा,

”तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के दौरान राष्ट्रपति पुतिन (Putin) के साथ एक शानदार बैठक हुई. व्यापार, उर्वरक, अंतरिक्ष, सुरक्षा और संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उपायों पर चर्चा हुई. हमने यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान सहित क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. हमारी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनी हुई है.”

https://twitter.com/narendramodi/status/1962418638025310659

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक

इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के साथ द्विपक्षीय बैठक (Bilateral Meeting) की. पुतिन संग द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा,

“कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं. हमारा करीबी सहयोग न केवल दोनों देशों के लोगों के लिए, बल्कि विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण है.”

इसे भी पढ़ें-“25 जिले और 110 विधानसभा क्षेत्र…”, वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में होगा समापन, विपक्ष के शीर्ष नेता एक मंच पर आकर दे रहे एकता का संदेश

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने रूस-यूक्रेन जंग पर कहा कि हम यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर लगातार चर्चा करते रहे हैं. हाल ही में हम शांति के लिए सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं. हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे. संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा. यह पूरी मानवता की पुकार है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

6 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago