पीएम मोदी का स्वागत करने वाले जापानी तबला वादक और नृत्यांगना
PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान (PM Modi In Japan) दौरे पर शुक्रवार को प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी से मिलने की खुशी सबकी आंखों में दिखी. कुछ ने इसे अविस्मरणीय तो कुछ ने ख्वाब के सच होने जैसा बताया. वहीं पीएम मोदी का तबला बजाकर स्वागत करने वाले एक जापानी नागरिक ने कहा कि मैंने, बनारस में लच्छू महाराज जी से तबला बजाना सीखा था, आज दुनिया के सबसे बड़े नेता के सामने बजाने का मौका मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान (PM Modi In Japan) दौरे पर प्रवासी भारतीयों ने उनके साथ बातचीत के बाद अपने विचार साझा किए. हरियाणा की शिवांगी ने भावुक होकर कहा, “मैं हरियाणा से हूं, 8 साल से जापान में हूं. पीएम मोदी को दूर से आते देखा तो लगा जैसे घर का कोई बड़ा-बुजुर्ग आ रहा हो. मैं भावुक हो गई, आंखों से आंसू बहने लगे. मेरे लिए यह गर्व की बात है. जापान में हम लोग सुरक्षित हैं, और यह संभव है क्योंकि पीएम मोदी हैं.”
दूसरी ओर प्रवासी भारतीयों में पीएम मोदी (PM Modi In Japan) से मिलने की खुशी और गर्व की लहर स्पष्ट देखने को मिली. विकास ने कहा, “मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि यह पल हम सबके लिए कितना भावुक है. हमने उन्हें टीवी पर देखा है, उनके इंटरव्यू देखे हैं, लेकिन उन्हें आमने-सामने देखना एक बिल्कुल अलग आभा, एक अलग व्यक्तित्व है.”
शिवांश खंडेलवाल ने कहा कि मैं पहले भी पीएम मोदी से मिल चुका हूं; मुझे उनसे दोबारा मिलकर काफी अच्छा लगा है. यहां मोदी जी से मिलना हर भारतीय के लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मैं इसे बयां नहीं कर सकता. यह सचमुच गर्व का क्षण था.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष तबला वादक एक जापानी नागरिक ने कहा, “मैं इसे ठीक से व्यक्त नहीं कर सकता, अपनी टूटी-फूटी हिंदी में भी नहीं. कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन मेरे लिए आज का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन रहा.”
एक अन्य जापानी कलाकार ने कहा, “यह बहुत प्रभावशाली अनुभव था. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मोदी जी हमारे साथ तस्वीर खिंचवाएंगे, इसलिए मैं बहुत प्रभावित हुआ.”
इसके अलावा, राजस्थानी परिधान पहने जापानी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. उन्होंने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का उच्चारण करके भी उनका अभिवादन किया.
पीएम मोदी (PM Modi In Japan) ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं. उन्होंने लिखा, “टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हूं. जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है. अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने पर केंद्रित व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…