PM Modi in Namibia
PM Modi in Namibia Welcomed With Gun Salute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम और अगले पड़ाव पर नामीबिया पहुंच गए हैं. ये 8 दिनों में 5 देशों की यात्रा का उनका अंतिम पड़ाव है. इसके बाद अब वो भारत लौटेंगे. पीएम मोदी ने नामीबिया पहुंचने के लिए रात भर का सफर किया और स्थानीय समयानुसार, सुबह 6:30 बजे नामीबिया के विंडहोक पहुंचे. यहां उनका स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. यह स्वागत समारोह उनके नामीबिया की एक दिवसीय यात्रा के दौरान आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत के दौरान किया गया है. इस समय प्रधानमंत्री ने भी कहा कि मैं आज नामीबियाई संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं. हमारे लिए नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है. हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं. राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलना अच्छा अनुभव रहने वाला है.
नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने एक और पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत-नामीबिया की घनिष्ठ मित्रता को लेकर बेहद आशावादी है. विंडहोक में हुए विशेष स्वागत में यह झलकता है कि प्रवासी समुदाय ने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है, उस पर गर्व है.
भारत और नामीबिया के बीच लंबे समय से बहुत मजबूत संबंध रहे हैं और नई दिल्ली ने नामीबिया को उसकी स्वतंत्रता से बहुत पहले ही मान्यता दे दी थी. साथ ही 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इसका मुद्दा उठाया था. यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है और पिछले 27 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह तीसरी यात्रा है. पीएम मोदी ने देश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
नामीबिया की इंटरनेशनल रिलेशंस एंड कोऑपरेशन मिनिस्टर सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने पीएम मोदी का स्वागत किया. स्वागत समारोह में स्थानीय संगीतकारों और नर्तकों ने प्रस्तुति दी तथा तालियों एवं जयकारों से गूंजते इस क्षण में प्रधानमंत्री भी कलाकारों के साथ शामिल हो गए. इस दौरे में द्विपक्षीय व्यापार पर कई समझौते हो सकते हैं. नामीबिया एक संसाधन समृद्ध देश है. इसमें यूरेनियम, तांबा, कोबाल्ट, दुर्लभ मृदा, लिथियम, ग्रेफाइट, टैंटालम जैसे प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं. भारत ने नामीबिया से कुछ चीते भी लाए थे और उन्हें मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…