मालदीव में पीएम मोदी का स्वागत
PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 4 दिन के विदेश दौरे के अगले पड़ाव यानी मालदीव पहुंच गए हैं. यहां उनका जमकर स्वागत हुआ है. खुद राष्ट्रपति मुइज़ू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे. मालदीव में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच एक बैठक हुई. इसमें कई कई विषयों पर बात हुई और सहमति बनाई गई. यह पीएम मोदी की तीसरी मालदीव यात्रा है. हालांकि, यह पिछले 2 दौरों से कई मायने में खास है. क्योंकि, इस बार बैकफुट पर जाते हुए उन्हें राष्ट्रपति मुइज़ू न्योता दिया है.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 4 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं. 23-24 जुलाई को वह ब्रिटेन में थे. यहां FTA पर साइन होने के साथ कई अहम मुद्दों पर बात बनी हैं. इसके बाद 2 दिनों यानी 25-26 जुलाई को पीएम मोदी मालदीव में रहने वाले हैं. इस दौरान FTA के साथ कई अहम मुद्दों पर बात बन सकती है. साथ ही रक्षा मसौदों पर भी चर्चा होगी.
माले पहुंचते ही पीएम मोदी ने X पोस्ट किया. इसमें उन्होंने बताया कि मालदीव गया हूं. राष्ट्रपति मुइज़ू द्वारा हवाई अड्डे पर आकर मेरा स्वागत करने के भाव से मैं बहुत प्रभावित हूं. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-मालदीव मैत्री प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगी. मालदीव में एक यादगार स्वागत हुआ है. हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा. एयरपोर्ट के बाद पीएम मोदी का माले के रिपब्लिक स्क्वायर पर औपचारिक स्वागत किया गया. इसकी फोटो भी प्रधानमंत्री ने पोस्ट की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए और उनसे मिलने के लिए मालदीव में रह रहे भारतीय भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से बातें भी की है. पीएम ने इन मुलाकातों को लेकर कहा कि भारत और मालदीव के बीच मैत्री को और मजबूत बनाने में प्रवासी भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रवासी भारतीयों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैं उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.
मालदीव पहुंचने के बाद मोदी और मुइज्जू ने मीटिंग (Md Muizzu PM Modi Meeting) हुई. इस दौरान भारत ने 4,850 करोड़ रुपए का कर्ज (फी लाइन ऑफ क्रेडिट) दिया. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी दोनों देशों ने बात की है. डिप्लोमैटिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है. इतना ही नहीं भारत की ओर से मालदीव में 6 कम्युनिटी डेवलपमेंट परियोजनाओं को शुरू किया गया है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को भारत आने का दिया न्योता, तोहफे में दिया पेड़
पीएम मोदी इससे पहले 2 बार मालदीव जा चुके हैं. कुल मिलाकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार मालदीव गए हैं. उनकी पहली यात्रा नवंबर 2014 में थी. इसके बाद दूसरी यात्रा जून 2019 में हुई. हालांकि, इसके बाद मालदीव के रुख से दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी. अब तीसरी यात्रा 25-26 जुलाई 2025 को हो रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…