खेल

India-England Test: पोप और रूट का अर्धशतक, बढ़त की ओर इंग्लैंड की टीम

India-England Test: ओली पोप के अर्धशतक और अनुभवी जो रूट की एक और शानदार पारी के बाद मेजबान इंग्लैंड चौथे टेस्ट में पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने की कगार पर है. शुक्रवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ   तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 74 ओवर में 2 विकेट पर 332 रन बना लिए थे. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड को वाशिंगटन सुंदर ने दो बड़े झटके दिए हैं.

इससे पहले लंच तक इंग्लैंड काफी मजबूत स्थिति में था. ओली पोप और जो रूट ने मिलकर 28 ओवरों में 107 रन जोड़े. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की और इंग्लैंड की स्थिति इस टेस्ट में मजबूत कर चुके हैं.

धीमी रही सेशन की शुरूआत

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 225 रन से शुरु की थी. सत्र की शुरुआत धीमी रही. लेकिन, दोनों बल्लेबाजों ने सेट होने के बाद रन गति बढ़ाई. रूट और पोप ने भारतीय तेज गेंदबाजों पर लगातार बाउंड्री लगाई.

इससे पहले दूसरे दिन इंग्लैंड को सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉले और बेन डकेट ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी दी. क्रॉले 84 और डकेट 94 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें: मैनचेस्टर में मौसम और पिच बढ़ा रहे भारत की मुश्किल, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने और क्या दी जानकारी

सीरीज के लिए निर्णायक है ये टेस्ट

भारत के तीसरे दिन की पहली सफलता ओली पोप के रूप में मिली, जब वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें 71 रनों के निजी स्कोर पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैरी ब्रूक को भी सुंदर ने चलता करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई.

ब्रूक ने 12 गेंदों पर 3 रन बनाए और उनको ऋषभ पंत के स्थान पर विकेटकीपिंग कर रहे ध्रुव जुरेल ने सुंदर की गेंद पर स्टंप कर दिया.

खबर लिखे जाने तक तीसरे दिन के दूसरे सेशन तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए थे. क्रीज पर जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स डटे हुए हैं. भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले से ही 1-2 से पीछे है. अगर भारत यह मैच हार जाता है तो सीरीज भी गंवा देगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

6 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

15 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

27 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

28 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

58 minutes ago