तियानजिन में पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने चीन यात्रा के निमंत्रण और द्विपक्षीय बैठक के लिए चीनी राष्ट्रपति का धन्यवाद किया. इस बीच, उन्होंने कहा कि हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई. हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली. सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना हुआ है.”
उन्होंने कहा, “हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच बॉर्डर मैनेजमेंट के संबंध में सहमति बनी है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू की जा रही हैं. हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं. इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा.”
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर हम अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बधाई दी. उन्होंने अपने बयान के आखिरी में फिर से चीन यात्रा के निमंत्रण और बैठक के लिए धन्यवाद दिया.
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक चीन के तियानजिन शहर में हुई, जहां रविवार से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन शुरू होगा. शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हो सकते हैं. अमेरिका की टैरिफ नीतियों के बीच तीन देशों के नेताओं की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है.
वहीं दूसरी तरफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस मुलाकात के बाद कहा कि “दोनों देश आपसी सहयोग के लिए सहमत हैं.” जिनपिंग ने आगे कहा कि “पूरी दुनिया में काफी उथल-पुथल का माहौल है, ऐसे में भारत और चीन को एक साथ आना बहुत जरूरी है. भारत और चीन पुरानी सभ्यता हैं इसलिए दोनों देशों पर बड़ी जिम्मेदारी भी है.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…