दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और PM मोदी के बीच फोन पर बातचीत, आखिर किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी. इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-


”राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की. भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”

इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लगातार मजबूत होने पर संतोष व्यक्त किया.

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के साझा प्रयास

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के साझा प्रयासों में गति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. इसके अलावा, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की नीति के तहत मजबूत टेक्नोलॉजी, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर भी सहमत

दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की और साझा चुनौतियों से निपटने के साथ ही आम हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए. इसके साथ ही दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर भी सहमत हुए.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री अंतोनियो तायानी से मुलाकात की थी. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 के क्रियान्वयन के लिए दोनों पक्षों द्वारा उठाए जा रहे सक्रिय कदमों की सराहना की. वार्ता में व्यापार, निवेश, अनुसंधान, नवाचार, रक्षा, अंतरिक्ष, संपर्क, आतंकवाद-रोधी सहयोग, शिक्षा और लोगों से लोगों के संबंधों सहित कई प्राथमिकता क्षेत्रों को शामिल किया गया.

एक साल तक छिपकर रहीं, अब दुनिया के सामने; नोबेल विजेता मारिया कोरीना मचाओ की ओस्लो एंट्री ने बदल दी पूरी कहानी

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

8 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

25 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

31 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago