PoJK Anti Pakistan Protest
PoJK Anti Pakistan Protest: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) में चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. पीओके में लगी आग को काबू करने के लिए फिल्ड मार्शल आसीम मुनीर की सेना निहत्थे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रही हैं. चारों तरफ बिछी लाशों पर दनादन दौड़ता पाकिस्तानी सेना का काफिला पीओके के लोगों के दिलों को छलनी कर रही है. पहले से ही तिल-तिल कर मर रहे पीओके के लोग अब खुद को पाकिस्तानी कहने से मना कर दिया है. उन्होंने दुनिया के सामने ऐलान किया है कि वो अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं हैं.
आटा और बिजली जैसी चीजों के लिए जूझ रही पीओके की जनता ने इस्लामाबाद की शहबाज सरकार को खुली चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने खाने-पीने के सामान और बिजली सहित जरूरत की चीजों को ऐसे ही रोकना जारी रखा तो यहां के लोग अब दूसरे रास्ते पर जाने के लिए मजबूर होंगे.
🚨“Declaration at Rawalakot: ‘PoJK Is Not Part of Pakistan.”
Thousands of demonstrators at Rawalakot’s Eidgah Ground reiterated that PoJK is not part of Pakistan, delivering another major challenge to Islamabad’s control over the region. pic.twitter.com/ZDxoIyixQk
— Kashmir Fact Lens (@Kashmirfactlens) June 30, 2026
पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ पीओके के रावलाकोट स्थित ईदगाह ग्राउंड में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तानी हुकूमत पर जानबूझकर राशन और बुनियादी चीजों की सप्लाई रोकने का आरोप लगाया है. लोगों के दिलों में सुलग रही इस चिंगारी को पीओके के स्थानीय नेता सरदार अमान खान और सुलगा रहे हैं.
ईदगाह ग्राउंड में मंच से दहाड़ते हुए उन्होंने कहा कि हमें तुम्हारे राशन की ना तो जरूरत है और ना ही तुम्हारे रहम-ओ-करम की. उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को ललकारते हुए कहा कि हमें तुम्हारी नहीं तुम्हें हमारी जरूरत हैं. उन्होंने वार्निंग देते हुए कहा कि अगर राशन की पाबंदियां नहीं हटाई गई तो वो लोग दूसरा कदम उठाएंगे.
दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना की पीओके के लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि रावलाकोट और मीरपुर में रहने वाले लोग असली कश्मीरी ही नहीं हैं. इस बयान के सामने आने के बाद पीओके में जैसे आग लग गई. लोगों ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को औकात दिखाने की बात कही है.
ये भी पढ़ें- कांचीवरम सिल्क से लेकर मुरादाबादी कछुए तक, जानिए पीएम मोदी ने सेशेल्स में कौन से खास भारतीय उपहार भेंट किए
पीओके के ईदगाह ग्राउंड पर हो रहे आंदोलन को जम्मू कश्मीर अवामी एक्शन कमेटी अगुवाई कर रहा है. इस संगठन को हाल ही में पाकिस्तान के अधिकारियों ने आतंकवाद विरोधी कानून का इस्तेमाल करते हुए बैन कर दिया था, बावजूद इसके आंदोलन लगातार जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…