दुनिया

Russia Ukraine War: हजारों यूक्रेनी सैनिकों को रूसी आर्मी ने घेरा, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से की अपील- बख्श दीजिए इन जवानों की जान

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अनुरोध किया है कि रूसी सेना से घिरे हजारों यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्श दी जाए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की, जो अच्छी और उपयोगी रही.

पुतिन ने युद्ध क्षेत्र का किया दौरा

ट्रंप ने स्पष्ट रूप से जगह का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा रूस के कुर्स्क क्षेत्र की ओर था, जिसे यूक्रेन ने अपने कब्जे में ले लिया था और वहां रूसी सेना आगे बढ़ रही थी. गुरुवार को पुतिन ने इस इलाके का दौरा किया और वहां की सैन्य स्थिति का जायजा लिया.

सैनिक की जान बख्शने की अपील

ट्रंप ने लिखा, “हमारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बहुत अच्छी और उपयोगी बातचीत हुई. इस खून-खराबे वाले भयानक युद्ध को खत्म करने की बड़ी संभावना है, लेकिन इस समय हजारों यूक्रेनी सैनिक पूरी तरह रूसी सेना से घिरे हुए हैं और बेहद मुश्किल स्थिति में हैं. मैंने पुतिन से जोर देकर अनुरोध किया कि उनकी जान बख्शी जाए. यह बहुत भयानक नरसंहार होगा, जैसा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कभी नहीं देखा गया.”

हालांकि, यूक्रेन के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने इन दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उनके सैनिकों ने कुर्स्क में बेहतर सुरक्षा रणनीति अपनाई है.

इस बीच, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ गुरुवार को बातचीत के लिए मॉस्को पहुंचे. उसी दिन रूसी राष्ट्रपति ने युद्धविराम की योजना पर सैद्धांतिक सहमति जताई, लेकिन साफ किया कि कुछ शर्तें पूरी होने के बाद ही वह इस पर अंतिम निर्णय लेंगे. मुख्य रूप से, रूस चाहता है कि युद्धविराम के दौरान यूक्रेन अपनी सेना न बढ़ाए और उसे हथियार न दिए जाएं.

यह भी पढ़ें- यूक्रेन संघर्ष पर ध्यान देने के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी और ट्रंप को कहा ‘थैंक यू’

अमेरिका ने 30 दिन का युद्धविराम प्रस्तावित किया, जिसे यूक्रेन ने सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और यूक्रेनी अधिकारियों की बैठक में स्वीकार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago