यूएन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद पर किया करारा प्रहार.
विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) अमेरिका दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में ‘The Human Cost of Terrorism’ पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें आतंकवाद के स्टेट स्पॉसरशिप आतंकवाद को उजागर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया.
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘आतंकवाद की मानवीय कीमत’ पर प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि आतंकवाद कहीं भी हो, हर जगह शांति के लिए खतरा है. उन्होंने कहा, “हमसे दूर हो गए लोगों को श्रद्धांजलि और निराशा से बिखरी जिंदगियों को याद करते हुए हम आतंकवाद के पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं. यह अभियान आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की हमारी साझा जिम्मेदारी की तत्काल आवश्यकता की याद दिलाता है.”
उन्होंने प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि “आज की प्रदर्शनी केवल छवियों, वीडियो और साक्ष्यों की प्रस्तुति नहीं है. यह हमारी साझा मानवता का बयान है. यह मानवीय साहस की एक गैलरी है, प्रत्येक क्षण, प्रत्येक स्मृति, प्रत्येक कलाकृति, और प्रत्येक शब्द एक बाधित, परिवर्तित या खोए हुए जीवन की कहानी कहता है.”
जयशंकर (S Jaishankar) ने पहलगाम आतंकी हमले की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा हाल ही में की गई निंदा का हवाला देते हुए आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा, “दुनिया को कुछ बुनियादी अवधारणाओं पर आना चाहिए. आतंकवादियों को दंड दिया जाना चाहिए, उन्हें प्रॉक्सी के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, और परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकना चाहिए.” जयशंकर ने आतंकवाद के स्टेट स्पॉसरशिप को उजागर करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “किसी भी देश प्रायोजित आतंकवाद को उजागर किया जाना चाहिए और इसकी निंदा की जानी चाहिए.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद हर जगह शांति के लिए खतरा है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…