चुनाव

विपक्षी एकता की नई जद्दोजहद: बिखराव के बाद अब फिर जोड़ने की कोशिश में कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद विपक्षी एकता की तस्वीर पहले से कहीं ज्यादा धुंधली और बिखरी हुई नजर आई. हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में करारी हार के बाद विपक्षी खेमा राजनीतिक सुस्ती और आपसी खींचतान का शिकार हो गया. नतीजतन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जो “INDIA” गठबंधन की धुरी रही थी, खुद को अकेला और नेतृत्व के संकट में पाती दिखी.

बिखरती विपक्षी गोलबंदी

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने जहां विपक्ष का नेतृत्व अपने हाथ में लेने की पुरजोर कोशिशें की, वहीं शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे दिग्गज नेता किनारे बैठते नजर आए। सबसे चौंकाने वाला रवैया शरद पवार का रहा, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान संसद का विशेष सत्र बुलाने की विपक्षी मांग से खुद को दूर कर लिया. वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेता इमरान मसूद सपा पर तीखे हमले करते दिखे, तो बिहार में आरजेडी को नाराज़ कर कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को बदल दिया.

यह संकेत साफ हैं कि विपक्षी दलों के भीतर सामंजस्य की कमी और रणनीतिक मतभेद उभर कर सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी से कांग्रेस का रिश्ता पहले ही टूट चुका है और अब सपा-राजद जैसे पुराने सहयोगी दलों के साथ भी संबंधों में गर्मजोशी नहीं दिख रही.

परिवर्तन की आहट:

एक नई शुरुआत की कोशिश इन निराशाजनक संकेतों के बीच कांग्रेस को लगता है कि हाल के घटनाक्रम—जैसे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, सीजफायर को लेकर ट्रंप के दावे, और विभिन्न राज्यों में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठते सवाल—विपक्षी एकता को नई धार देने का मौका बन सकते हैं। खासकर महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में भी ECI पर उठते सवाल विपक्ष के लिए एक साझा मंच तैयार कर सकते हैं.

इसी के मद्देनजर सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक बड़ी विपक्षी बैठक की तैयारी की जा रही है. पार्टी का मानना है कि सोनिया गांधी की सियासी साख और नेतृत्व क्षमता विपक्षी नेताओं को एक साथ बैठने और साझा एजेंडा तय करने के लिए एक मंच पर ला सकता यह. बैठक का मकसद आगामी मानसून सत्र में सरकार को संगठित और रणनीतिक तरीके से घेरना है.

आम आदमी पार्टी: अलग राह पर या समान मंज़िल की तलाश में?
आप पार्टी को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है।कांग्रेस उसे साथ लेने के पक्ष में नहीं है, और बाकी सहयोगी दल भी उसकी भूमिका को लेकर भ्रम में हैं. संभव है कि आप पार्टी कांग्रेस की बुलाई बैठकों से दूर रहे, लेकिन टीएमसी जैसे दलों के जरिए कॉमन मुद्दों पर अपनी राय विपक्ष को परोक्ष रूप से दे। ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के विशेष सत्र की मांग इसका उदाहरण है, जिसमें आप ने बैठक में शामिल न होते हुए भी अलग से चिट्ठी भेजकर सत्र की मांग की.

भले ही विपक्षी खेमे में आपसी खींचतान और असहमति अभी भी मौजूद है, लेकिन ताजा घटनाएं एकजुटता की नई संभावनाओं के द्वार खोल रही हैं. कांग्रेस यदि इस मौके को रणनीतिक रूप से साध पाती है और साझा मुद्दों को केंद्र में रखकर गठबंधन को पुनः मजबूती देती है, तो मानसून सत्र में विपक्ष एक बार फिर सरकार पर प्रभावी हमला कर सकता है.

प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ संवाददाता दिल्ली

Recent Posts

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

3 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

17 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

21 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

32 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

37 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

50 minutes ago