दुनिया

Sunita Williams Returns: धरती पर स्वागत है सुनीता विलियम्स: लैंडिंग के बाद दिखी सुनीता विलियम्स की पहली झलक

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) सहित अंतरिक्ष यात्रियों का 9 महीने लंबा इंतजार खत्म हो गया और अब स्पेसएक्स (Space X) का ड्रैगन यान उन्हें लेकर धरती पर वापस आ गया है. वे फ्लोरिडा के समुद्र में सुरक्षित रूप से उतर चुकी हैं.

सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने धरती पर कदम रख दिया है. ड्रैगन कैप्सूल के पैराशूट ने सही समय पर काम किया और यह समुद्र में सुरक्षित रूप से उतर गया. यह एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण है, जो नासा (NASA) और स्पेसएक्स (Space X) की टीम के अथक प्रयासों और लगन का प्रतीक है.

ड्रैगन कैप्सूल की सफल लैंडिंग

चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आया ड्रैगन कैप्सूल अपने पैराशूट की मदद से समुद्र की सतह पर उतरा. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी सफल रही. नासा के नियंत्रण कक्ष में मौजूद वैज्ञानिकों की निगाहें स्क्रीन पर जमी थीं. यह पल हर किसी के लिए रोमांचक और दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला था.

10 दिन का मिशन जो 9 महीने तक चला

जानकारी के लिए बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पिछले साल 5 जून, 2024 को नासा के एक मिशन के तहत बोइंग के अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी. यह मिशन मूल रूप से 10 दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री समय पर धरती पर वापस नहीं लौट सके. 10 दिनों का यह मिशन 9 महीने तक खिंच गया. अब सुनीता और बुच दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों, निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव, के साथ धरती पर लौट आए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

45 seconds ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

39 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

59 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago