Categories: दुनिया

सोमालिया की गुफाओं में छिपे आतंकी अमेरिकी हवाई हमलों में ढेर: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी सेना ने सोमालिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए. यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर दी.

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह आईएसआईएस के वरिष्ठ हमलावर और उसके द्वारा सोमालिया में भर्ती किए गए आतंकवादियों पर सैन्य हमले का आदेश दिया. ये आतंकवादी गुफाओं में छिपे हुए थे, लेकिन अमेरिकी सेना ने उन पर सटीक हमला किया. ट्रंप ने कहा कि ये आतंकवादी अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा थे.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में कहा, “आज (शनिवार) सुबह मैंने वरिष्ठ ISIS हमले के योजनाकार और अन्य आतंकवादियों पर सैन्य हवाई हमलों का आदेश दिया, जिन्हें उसने सोमालिया में भर्ती किया और नेतृत्व किया. ये हत्यारे, जिन्हें हमने गुफाओं में छिपे हुए पाया, संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए खतरा थे. हमलों ने उन गुफाओं को नष्ट कर दिया, जिनमें वे रहते हैं, और बिना किसी तरह से नागरिकों को नुकसान पहुंचाए कई आतंकवादियों को मार डाला.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सेना ने वर्षों से इस आईएसआईएस हमले के योजनाकार को निशाना बनाया है, लेकिन बाइडेन और उनके साथी काम को पूरा करने के लिए पर्याप्त तेज़ी से कार्रवाई नहीं कर पाए. यह काम मैंने कर के दिखाया! आईएसआईएस और अमेरिकियों पर हमला करने वाले सभी अन्य लोगों के लिए संदेश यह है कि ‘ हम तुम्हें ढूंढ लेंगे, और हम तुम्हें मार देंगे’!”

बता दें ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से मध्य पूर्व से लेकर सोमालिया तक आतंकवाद और स्टेट फंडेड लड़ाकू गुटों के खिलाफ काफी आक्रामक रवैया दिखा रहे हैं. हाल ही में सीरिया से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बीच, इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा है कि उनकी सेना सीरिया में अनिश्चित काल तक रहेगी.


इसे भी पढ़ें- PM मोदी इसी महीने कर सकते हैं अमेरिका का दौरा, तैयारियों में जुटा भारतीय विदेश मंत्रालय


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नौकरियां विदेश भेजीं तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

2 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

4 minutes ago

महालया पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं; मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

महालया के पावन अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की ओर से शुभकामनाएं दी…

10 minutes ago

‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा..’, UN में भारतीय नारी शक्ति की दो टूक, PAK की कैसे लगाई लताड़?

संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसके बाद भारतीय…

15 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता को बीज से बाजार तक सुविधा दे रही यूपी की डबल इंजन सरकार- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन…

15 minutes ago

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

20 minutes ago