अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामानों पर 25% और चीन से इंपोर्ट पर 10% टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. इस फैसले से वैश्विक व्यापार पर असर पड़ने और 2.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के व्यापार में बाधा आने की संभावना है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत नेशनल इमरजेंसी घोषित कर इस टैरिफ का समर्थन किया है. यह एक्ट राष्ट्रपति को आर्थिक संकटों से निपटने के लिए विशेष शक्तियां प्रदान करता है. व्हाइट हाउस के अनुसार, संशोधित टैरिफ नियम मंगलवार को 12:01 AM से लागू होंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में इस कदम को अवैध इमिग्रेशन और घातक ड्रग्स (Fentanyl) की तस्करी पर रोक लगाने का रणनीतिक उपाय बताया. उन्होंने कहा कि इससे डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और संघीय राजस्व में वृद्धि होगी.
“यह टैरिफ इसलिए लगाया गया है क्योंकि हमारे नागरिकों को अवैध प्रवासियों और घातक ड्रग्स के खतरे का सामना करना पड़ रहा है. एक राष्ट्रपति के रूप में मेरा कर्तव्य है कि मैं अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करूं.”
व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि:
व्हाइट हाउस ने स्पष्ट कर दिया है कि टैरिफ से किसी भी देश को कोई छूट नहीं मिलेगी. यदि कनाडा, मैक्सिको या चीन इस फैसले का जवाबी कदम उठाते हैं, तो अमेरिका टैरिफ की दरों को और बढ़ा सकता है.
इसे भी पढ़ें- सोमालिया की गुफाओं में छिपे आतंकी अमेरिकी हवाई हमलों में ढेर: डोनाल्ड ट्रंप
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…
सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…
JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…