दुनिया

Thailand Cambodia Controversy: एक फोन कॉल और चली गई प्रधानमंत्री की कुर्सी! आखिर फ्रांस क्यों है थाईलैंड और कंबोडिया विवाद के लिए जिम्मेदार

Thailand Cambodia Controversy: अपनी खूबसूरत समुद्री तटों और मेहमान नवाजी के लिए मशहूर थाईलैंड इस समय राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है. जिसके चलते देश में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. अगस्त 2024 में थाईलैंड की कुर्सी पर बैठीं देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री 38 वर्षीय पेटोंगटार्न शिवानात्रा को मंगलवार को न्यायालय ने निलंबित कर दिया. जिसके बाद उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी. यह अपने आपमें एक दुर्लभ उदाहरण है कि किसी प्रधानमंत्री को न्यायलय ने निलंबित कर दिया हो. क्यों थाईलैंड की प्रधानमंत्री को कुर्सी से हटा दिया गया और इसका इतिहास क्या है. आइये जानते हैं.

दरअसल थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेंटोगटार्न शिवानात्रा के निलंबन के पीछे एक फोन कॉल था. जिसमें कथित तौर पर उन्होंने अपने ही देश की आलोचना की हैं. इस कॉल में वो कंबोडियाई सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन से बात कर रही थीं. जिसे हुन सेन ने ही रिकॉर्ड कर अपने फेसबुक पोस्ट में शेयर किया.

ये भी पढ़ें- “रक्षा, समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने के लिए अपार संभावनाएं”, राष्ट्रपति जॉन महामा के साथ बैठक के बाद बोले पीएम मोदी

अंकल कहने पर हुआ बवाल

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार हुन सेन ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बातचीत रिकॉर्ड की है. इस कॉल में पेटोंगटार्न और हुन सेन एक ट्रांसलेटर के जरिये थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे टेंशन पर बातचीत की थी. दोनों नेता प्रतिबंधों को हटाने को लेकर बातचीत कर रहे थे. इस फोन कॉल में थाइलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री पेंटोगटार्न शिवानात्रा, कंबोडियाई सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन को अंकल कहते सुनी जा सकती हैं. जिसको लेकर ये पूरा विवाद खड़ा हुआ.

कंबोडिया की आलोचना का आरोप

इस कॉल में पेटोंगटार्न ने हुन सेन से ये भी कहा कि वे थाईलैंड के क्षेत्रीय सेना कमांडर की बात ना सुनें. गौरतलब है कि थाईलैंड के इस कमांडर ने थाई-कंबोडिया सीमा विवाद को लेकर कंबोडिया की आलोचना की थी.

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच क्या है विवाद?

कंबोडिया और थाईलैंड दोनों की संस्कृति, खानपान और रहन सहन समान है. लेकिन दोनों के बीच काफी लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है. थाईलैंड और कंबोडिया 800 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा साझा करते हैं. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का मुख्य वजह हिंदू प्रीह विहार मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को लेकर है. यह मंदिर डांग्रेक पर्वतों में मौजूद है.

विवाद की जड़ में फ्रांस का नक्शा

दरअसल कंबोडिया फ्रांस का उपनिवेश था. इस विवाद की जड़ में फ्रांस के द्वारा बनाया गया एक नक्शा है. जिसका उपयोग कर कंबोडिया इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है, तो वहीं थाईलैंड इस नक्शे को गलत बताता है.

थाई सैनिकों की फायरिंग में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत

ये विवाद उस समय हिंसक का रूप ले ली, जब मई महीने में एक थाई सैनिक की फायरिंग में एक कंबोडियाई जवान मारा गया. जिसपर कंबोडिया की सेना ने कहा कि उनके जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी थाईलैंड के सैनिकों ने उनपर फायरिंग की. जिसमें एक जवान की जान चली गई.

वहीं थाईलैंड का कहना था कि कंबोडियाई सैनिक विवादित क्षेत्र में घुस गए. जब थाई सैनिकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वो फायरिंग करने लगे. जिसका थाई सैनिकों ने जवाब दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

29 seconds ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

35 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago