दुनिया

बुरे फंसे ट्रंप के करीबी मैट गेट्ज! नाबालिग से यौन संबंध…ड्रग्स और पेड सेक्स, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट में बड़े खुलासे

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी मैट गेट्ज पर अमेरिकी हाउस एथिक्स कमेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन पर सेक्स के लिए पैसे देने, नशे के पदार्थ रखने और 17 वर्षीय लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है.

मैट गेट्स पर लगे ये आरोप

मैट गेट्ज पर आरोप है कि उन्होंने फ्लोरिडा राज्य के रेप कानून और अन्य नियमों का उल्लंघन किया. रिपोर्ट के अनुसार, गेट्ज ने पैसे देकर महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए और 2017 में 17 साल की नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए. उन्होंने वेश्यावृत्ति, नशीली दवाओं का सेवन, अवैध उपहार देना और संसद के कामों में हस्तक्षेप करने जैसे नियमों का भी उल्लंघन किया है.

महिलाओं को पैसे भेजने का आरोप

रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया कि गेट्ज ने कई महिलाओं को पैसे भेजने के लिए PayPal और Venmo का इस्तेमाल किया. 2018 में उनकी बहामास यात्रा का भी जिक्र किया गया है, जहां उन्होंने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाए और नशीली दवाओं का सेवन किया. गेट्ज की बहामास यात्रा में शामिल एक महिला ने एथिक्स पैनल को बताया कि वहां ड्रग्स का सेवन हुआ था.

यह भी पढ़ें- “हमने कभी दुश्मनी नहीं पाली”, मिसाइल सिस्टम पर America ने खड़े किए सवाल, तो रिश्तों की दुहाई देने लगा Pakistan

कमेटी ने रिपोर्ट सार्वजनिक की

गेट्ज ने इन आरोपों के बाद यूएस कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कमेटी ने उनके इस्तीफे के बावजूद जांच की और रिपोर्ट को सार्वजनिक किया. गेट्ज पहले डोनाल्ड ट्रंप की पहली पसंद थे अटॉर्नी जनरल बनने के लिए, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के विरोध और एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के बाद उन्होंने इस पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

30 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

50 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

51 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

55 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago