Donald Trump Iran Ceasefire: ईरान के जबरदस्त पलटवार से डोनाल्ड ट्रंप खौफ में आ गए हैं. अब वो ईरान के साथ सीजफायर करना चाहते हैं. एक्सियोस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इस काम को ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ अंजाम देने में लगे हुए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर को लेकर ईरान के तेवर अब गर्म हो गए हैं. उसने बातचीत के लिए शर्त रखी है कि पहले जंग खत्म की जाए और उसके नुकसान का मुआवजा दिया जाए. ईरान ने यह भी मांग की है कि उसे गारंटी दी जाए कि भविष्य में दोबारा उसपर हमला नहीं होगा.
जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप अभी ईरान की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है. खासतौर से मुआवजे की शर्त को मानने के लिए वो बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और अमेरिका के बीच डायरेक्ट बातचीत नहीं हो रही है. कतर, ब्रिटेन और मिश्र इसके लिए मध्यस्थता का रोल निभा रहे हैं.
उधर अमेरिका की मांग है कि ईरान अपने मिसाइल प्रोग्राम को बंद करे. इसके साथ ही यूरेनियम एनरिचमेंट को रोके और परमाणु ठिकानों पर ताला लगाए. अमेरिका ये भी मांग कर रहा है कि ईरान को हमास और हिजबुल्लाह को पैसे देना बंद करना होगा.
दूसरी तरफ ईरान ने इस युद्ध में ब्रिक्स देशों से भी मदद की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने शनिवार को पीएम मोदी से बात की और ब्रिक्स से ईरान पर हो रहे हमले को रोकने के लिए भूमिका निभाने की बात कही. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को बिना किसी दबाव के काम करना चाहिये और इस मसले को खत्म कराने के लिए आगे आकर अपनी भूमिका निभाना चाहिये.
ये भी पढ़ें- अंधेरे में डूबेगा इजरायल? पावर प्लांट्स और एनर्जी ग्रिड पर ईरानी मिसाइलों का साया; युद्ध हुआ और भी भयानक
बता दें कि ईरान के नतांज परमाणु ठिकानों पर की गई अमेरिकी बमबारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है. WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा है कि ईरान के न्यूक्लियर इनरिचमेंट प्लांट नतांज और इजरायल के डिमोना शहर में मौजूद न्यूक्लियर फैसिलिटीज पर हमले की खबर सामने आई है. फिलहाल दोनों क्षेत्रों से रेडिएशन फैलने के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन अगर ये हमले लगातार जारी रहे तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…
Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…