Donald Trump Texas Murder Reaction: अमेरिका के टेक्सास में एक भारतीय मूल के व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया की नृशंस हत्या को लेकर अमेरिका में बवाल मचा हुआ है. अब इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उन्होंने ऐसी घटना के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की लचर प्रवासी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है. उसे हमारे देश में नहीं रहना चाहिये था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोपी पर कठोर मुकदमा चलाने का वादा किया. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, मैं टेक्सास के डलास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति चंद्र नागमलैया की हत्या की खबरों से अवगत हूं. चंद्र नागमल्लैया को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने सिर काटकर मार दिया गया. जिसे क्यूबा से आए एक अवैध प्रवासी ने अंजाम दिया है. उस आरोपी को हमारे देश में नहीं रहना चाहिये था.
चंद्र नागमलैया की हत्या के मामले में क्यूबा के नागरिक योर्दानिस कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार किया गया है. वो आदतन अपराधी है. वो पहले भी बाल यौन शोषण, कार चोरी और झूठे कारावास जैसे गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका था.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ये अपराधी अमेरिका में रहना ही नहीं चाहिये था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद भी नकारे बाइडेन प्रशासन ने उसे रिहा किया. क्यूबा जैसा देश भी ऐसे खतरनाक व्यक्ति को अपने देश में नहीं रखना चाहता.
गौरतलब है कि 10 सितंबर 2025 को टेक्सास के डलास में स्थित सूट्स मोटल में 50 साल के चंद्र नागमलैया की सिर काटकर हत्या कर दी गई थी. वो आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और अमेरिका में मोटल व्यवसाय के काम में लगे हुए थे. उनकी क्यूबा मूल के सहकर्मी योर्दानिस कोबोस मार्टिनेज के साथ टूटी वॉशिंग मशीन को लेकर झगड़ा हो गया था. इसपर मार्टिनेज ने उनकी धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उनका सिर आरोपी ने डस्टबिन में फेंक दिया. आरोपी जब इस वहशीपन को अंजाम दे रहा था तो बगल में ही उनकी पत्नी और बच्चे भी खड़े थे.
डोनाल्ड ट्रंप ने कठोर से कठोर सजा की गारंटी देते हुए कहा कि , निश्चिंत रहें, इन अवैध प्रवासियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो गया है. गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पॉम बॉन्डी और अन्य लोग अमेरिका को सुरक्षित बनाने के लिए बढ़िया काम कर रहे हैं. जिस अपराधी को हिरासत में लिया गया है, उसपर फर्स्ट डिग्री की हत्या का आरोप लगाया जाएगा.
– भारत एक्सप्रेस
CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…