आस्था

Pashupatinath Mandir: नेपाल का हजारों साल पुराना भोलेनाथ का वो मंदिर जहां मौत भी खोलती है मोक्ष का रास्ता, जानें इस मंदिर में क्या है खास?

Ritu Divya


Pashupatinath Mandir: भगवान शिव जिनको न केवल संहारक के रुप में जाना जाता है बल्कि करुणा और मोक्ष का दाता भी माना जाता है. नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर इन्हीं भगवान शिव का एक दिव्य धामों में से एक है,जो 12 ज्योतिर्लिंगों जैसा ही महत्व रखने वाला तीर्थस्थल माना जाता है.

नेपाल में एक धार्मिक स्थल जहां शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है, पशुपतिनाथ मंदिर जो कि काठमांडू में बागमती नदी के तट पर स्थित है. पुराणों और वेदों में मिलने वाला इस मंदिर की महिमा भगवान शिव के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थलों में से एक माना जाता है जहां मृत्यु भी मोक्ष का मार्ग बन जाती है. आइए, जानते हैं कि पशुपतिनाथ मंदिर क्यों इतना खास है, इसकी क्या खासियत है.

भूतकाल और विश्वास

पशुपतिनाथ मंदिर का इतिहास रहस्यमयी और बेहद प्राचीन है. इसके सही निर्माण की तिथि आज तक रहस्य बनी हुई है, हालांकि मान्यता है कि इसका निर्माण 5वीं शताब्दी में लिच्छवी वंश के राजा प्रचंड देव ने करवाया था. समय-समय पर इस दिव्य धाम का पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार होता रहा. मंदिर से जुड़ी एक रोचक कथा भी है, कहा जाता है कि भगवान शिव एक बार हिरण का रूप धारण कर यहां आए और यहीं भ्रमण करने लगे.

देवताओं ने जब उन्हें कैलाश लौटने के लिए मनाया तो वे तैयार नहीं हुए. इसी बीच उनका एक सींग टूट गया, जो शिवलिंग के रूप में स्थापित हो गया. तभी से यहां शिव ‘पशुपति’ यानी ‘जानवरों के स्वामी’ कहलाए. आज भी इस मंदिर में चार मुखों वाला शिवलिंग स्थापित है, जिसका ऊपरी भाग पांचवां मुख दर्शाता है, और इसे उसी दिव्य रूप में पूजा जाता है.

अद्भुत शिल्पकला

नेपाली पैगोडा शैली में बनी पशुपतिनाथ मंदिर की शिल्पकारी इसको आकर्षक बनाती है. इस चतुर्मुखी शिव मंदिर का मुख्य शिखर सोने से ढका हुआ है और इसके चार द्वार चांदी से बने हैं. भगवान शिव के विभिन्न रूपों का प्रतिनिधित्व करते इस चतुर्मुखी शिवलिंग का चारों मुख अलग-अलग दिशाओं में है जो कि मंदिर के गर्भगृह में स्थापित है. चतुर्मुखी शिवलिंग के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित छोटे-बड़े मंदिर और मूर्तियां इस मंदिर परिसर में स्थापित है.

ये भी पढ़ें- पितृ पक्ष 21 सितंबर तक: किसी मृत व्यक्ति की संतान न हो तो पत्नी कर सकती है श्राद्ध, पत्नी भी न हो तो कुटुंब लोग कर सकते हैं धूप-ध्यान

मुक्ति का रास्ता

पशुपतिनाथ मंदिर को सिर्फ पूजा और आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि इसे ‘मृत्यु का प्रवेश द्वार’ भी कहा जाता है. यहां मृत्यु को अंत नहीं, बल्कि मोक्ष की ओर बढ़ने वाली एक पवित्र यात्रा माना जाता है. मंदिर के पास बहती बागमती नदी के तट पर स्थित आर्य घाट वह स्थान है, जहां अंतिम संस्कार के बाद आत्मा को जीवन के चर्क से मुक्ति मिलती है.

मान्यता है कि यहां अंतिम संस्कार होने से व्यक्ति सीधा मोक्ष प्राप्त करता है. इतना ही नहीं, विश्वास है कि जो भक्त जीवन के अंतिम क्षणों में पशुपतिनाथ के दर्शन करता है, उसे मृत्यु के बाद शांति और मुक्ति मिलती है. यही कारण है कि कई लोग अपने अंतिम दिनों में इस धाम आते हैं, ताकि उनका अंत शांति से भरा रहे.

धार्मिकता और पर्व

पशुपतिनाथ मंदिर केवल मृत्यु का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर रंग और पहलू से जुड़ा एक पवित्र केंद्र है. हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और आशीर्वाद पाने आते हैं. महाशिवरात्रि, बाला चतुर्दशी और तीज जैसे पर्वों पर यह मंदिर श्रद्धा और भक्ति में डूब जाता है,खासकर महाशिवरात्रि के दिन, नेपाल ही नहीं, बल्कि भारत और दुनिया के कोने-कोने से भक्त यहां अपने मन की शांति और आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचते हैं.विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान यहां की भव्यता को और भी अद्वितीय बना देते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

12 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

13 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

56 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago