दुनिया

ट्रंप की निकली हेकड़ी! 100% टैरिफ की धमकी के बाद बदले अमेरिकी राष्ट्रपति के सुर, शी जिनपिंग की तारीफ की

Donald Trump Praises Xi Jinping: चीन के तल्ख तेवरों और बढ़ते आर्थिक तनाव को देख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सकते में आ गए हैं. चीन के प्रति सख्त रुख अपनाने वाले ट्रंप के तेवर अचानक से नरम पड़ गए. कुछ दिनों पहले तक चीन पर ‘शत्रुतापूर्ण नीतियां’ अपनाने का आरोप लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब बीजिंग से सुलह करना चाहते हैं. उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चीन की मदद करना चाहता है. ना कि उसे नुकसान पहुंचाना.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा,

चीन की चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा! अत्यंत आदरणीय राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाल ही में एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वो अपने देश में मंदी नहीं चाहते और मैं भी नहीं चाहता. अमेरिका चीन की मदद करना चाहता है. उसे नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता.

ट्रंप का यह बदला हुआ रुख चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने चीन पर दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth Elements) के निर्यात नियंत्रण को लेकर “दुष्ट और शत्रुतापूर्ण” कदम उठाने का आरोप लगाया था. उन्होंने चीन पर ‘विश्व व्यापार’ पर नियंत्रण करने की कोशिश का इल्जाम लगाया था. जिसके बाद उन्होंने चीनी समानों पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी धी.

बीजिंग ने दिया सख्त जवाब

ट्रंप की टैरिफ की धमकियों पर चीन ने कड़ा ऐतराज जताते हुए नहीं झुकने की बात कही. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने वाशिंगटन से अपनी गलत प्रथाओं को तुरंत सुधारने और समान स्तर पर परामर्श करने का आग्रह किया. बीजिंग ने अपने बयान में यह भी कहा कि, हम टैरिफ युद्ध नहीं चाहते हैं, लेकिन हम इससे डरते भी नहीं हैं.

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका इस रास्ते पर जाने पर अड़ा रहेगा तो चीन भी अपने हितों की रक्षा के लिए कड़ा कदम उठायेगा.

निर्यात पर नहीं है कोई पूर्ण प्रतिबंध

अपने बयान में चीन ने यह भी बताया कि निर्यात नियंत्रण कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं है. बल्कि इस बात पर बल दिया गया है कि लाइसेंस नागरिक और मानवीय उपयोगों जैसे चिकित्सा सहायता और आपदा राहत के लिए जारी किये जाएं.

ये भी पढ़ें- महागठबंधन बीमार, इलाज दिल्ली में! सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, राहुल गांधी करेंगे इलाज?

दुर्लभ मृदा खनन में चीन का दबदबा

गौरतलब है कि वैश्विक दुर्लभ मृदा खनन में चीन का लगभग 70% और प्रसंस्करण में लगभग 90% योगदान है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में उसका दबदबा बना हुआ है. ये खनिज जेट इंजन, स्मार्टफोन, रडार सिस्टम और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं.

इस तनावपूर्ण माहौल में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप का बचाव किया. उन्होंने फॉक्स न्यूज पर कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों पर चीन का नियंत्रण “राष्ट्रीय आपातकाल की परिभाषा” है. उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप का उद्देश्य अमेरिका को आत्मनिर्भर बनाना है. यह एक नाजुक दौर है, लेकिन हमारे पास चीन से ज्यादा विकल्प हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago