दुनिया

“चीन तुम्हें जिंदा खा जाएगा…”: कनाडा को ट्रंप ने दी धमकी, बोले- CHINA के लिए ड्रॉप ऑफ पोर्ट बने तो बर्बाद कर देंगे व्यापार

Donald Trump Warning To Canada: चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को धमकी दी है. उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को गवर्नर कहते हुए कहा, कि अगर कनाडा ऐसा समझौता करता है तो उसपर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, अगर गवर्नर कार्नी को लगता है कि वो चीन के लिए कनाडा को ‘ड्रॉप ऑफ पोर्ट’ बना देंगे, जहां से चीन अपने सामान अमेरिका में डंप करेगा. तो वो घोर गलतफहमी में हैं.

चीन कच्चा खा जाएगा

उन्होंने कहा कि चीन कनाडा को जिंदा खा जाएगा. उसे पूरी तरह से निगल जाएगा. इससे कनाडा के व्यवसाय, सामाजिक ताना-बाना और लाइफस्टाइल का विनाश हो जाएगा. यदि कनाडा चीन से कोई भी समझौता करता है तो अमेरिका आने वाले सभी कनेडाई सामानों पर तुरंत 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा.

ट्रंप ने इससे पहले ग्रीनलैंड विवाद पर भी कनाडा पर गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने कनाडा पर ग्रीनलैंड को लेकर प्रस्तावित गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध करने का आरोप लगाया था. ट्रंप ने कहा था कि कनाडा गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली का विरोध कर रहा है. जबकि चीन के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने का विकल्प चुन रहा है.

गोल्डन डोम के खिलाफ है कनाडा- ट्रंप

उन्होंने कहा था कि कनाडा ग्रीनलैंड के ऊपर प्रस्तावित गोल्डन डोम निर्णय के खिलाफ है. भले ही गोल्डन डोम कनाडा की भी रक्षा करेगा. इसके बावजूद उन्होंने चीन के साथ व्यापार करने के पक्ष में मतदान किया. जो पहले ही साल में कनाडा को हड़प लेगा.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? PCB अध्यक्ष नकवी ने कहा- बांग्लादेश के साथ हुआ अन्याय

गौरतलब है कि कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में बीजिंग यात्रा की है. जहां चीन के साथ कनाडाई कृषि उत्पादों पर शुल्क कम करने और कनाडाई बाजार में चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों को कोटा सिस्टम से कनाडाई बाजार में प्रवेश पर सहमति बनी. उन्होंने इसे चीन के साथ अपने व्यापार को दोबारा से जीवित करने का प्रयास बताया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

9 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

10 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

26 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

29 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

42 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

52 minutes ago