दुनिया

यूएस ओपन 2025 का फाइनल मैच देखने पहुंचे ट्रंप की हुई गजब की बेइज्जती, दर्शकों ने कर दिया ये हाल, अब वायरल हो रहा वीडियो

यूएस ओपन 2025 का फाइनल मैच बेहद ही रोमांचक रहा. स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने इटली के यानिक सिनर को हराकर खिताब जीत जीत लिया. मैच चार सेट तक चला, जिसमें अल्कराज ने अपनी शानदार खेल तकनीक से दर्शकों को भी प्रभावित किया. इस दौरान एक अजीब वाकया सामने आया,. राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनका विरोध शुरू हो गया. अब इस हूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Trump का हुआ विरोध

जब राष्ट्रपति ट्रंप मैच देखने के लिए पहुंचे, तो बड़ी संख्या में वहां मौजूद दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी, हालांकि ट्रंप ने हाथ हिलाकर मुट्ठी बांधे हुए दर्शकों का अभिवादन किया. तब भी लोगों ने उनका विरोध किया.

बता दें कि ट्रंप (Trump) के मैच में पहुंचने से आर्थर एश स्टेडियम में सुरक्षा को सख्त कर दिया गया था. दर्शकों को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की चेकिंग से गुजरना पड़ा. इसी के चलते मैच शुरू होने में भी करीब आधे घंटे की देरी हुई. अधिकारियों का कहना था कि प्रेसीडेंट के आने की वजह से सुरक्षा को मजबूत करना बहुत जरूरी थाा.

पहले भी मैच देखने जाते थे ट्रंप

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का यूएस ओपन से काफी गहरा रिश्ता रहा है. प्रेसीडेंट बनने से पहले वे अक्सर मैच देखने पहुंच जाते थे, उनका यहां पर एक निजी सुइट भी हुआ करता था. काफी अरसे बाद ट्रंप का मैच देखने पहुंचना, एक राजनीतिक माहौल तैयार करने जैसा था.

यह भी पढ़ें- ट्रंप के दुलारे पीटर नवारो की एलन मस्क ने लगा दी लंका, फैला रहे थे फेक प्रोपेगेंडा, लेकिन टेस्ला सीईओ ने कर दिया खेल

गौरतलब है कि आजकल ट्रंप (Trump) अपने टैरिफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने दुनिया भर के तमाम देशों पर बारी-भरकम टैरिफ लगा दिया है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है. इसका असर अमेरिकी नागरिकों और अमेरिका के साथ अन्य देशों के रिश्तों पर भी पड़ा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago