दुनिया

तुर्की ने भारत विरोधी गतिविधियों के आरोपों को बताया झूठा, कहा- दुष्प्रचार का हिस्सा हैं रिपोर्टें

Turkey India Relations: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष के बाद तुर्की एक बार फिर विवादों में आ गया है. कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि तुर्की ने पाकिस्तान की खुलकर मदद की और भारत के खिलाफ खड़े होकर कट्टरपंथी गतिविधियों को बढ़ावा दिया था लेकिन अब तुर्की ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

सब कुछ भ्रामक और बेबुनियाद- तुर्की

तुर्की के संचार केंद्र निदेशालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत में आतंकवाद को समर्थन देने और आतंकी संगठनों को सैन्य, राजनयिक या आर्थिक मदद देने के आरोप पूरी तरह से झूठे हैं. तुर्की ने कहा कि यह सब एक सोची-समझी दुष्प्रचार मुहिम का हिस्सा है, जिसका मकसद भारत और तुर्की के रिश्तों को नुकसान पहुंचाना है.

तुर्की ने क्या कहा?

बयान में साफ किया गया कि तुर्की किसी भी देश में कट्टरपंथी गतिविधियों को समर्थन नहीं देता और भारत को निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं है. हालांकि यह भी सामने आया है कि तुर्की की खुफिया एजेंसियां सीरिया, इराक और फिलिस्तीन से जुड़े कुछ संगठनों को मदद देती रही हैं.

पाकिस्तान को तुर्की से मिला ड्रोन सपोर्ट

दूसरी ओर, भारत की खुफिया एजेंसियों के पास ऐसे कई सबूत हैं जो बताते हैं कि तुर्की ने पाकिस्तान को तकनीकी मदद दी है. खासकर पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, उस दौरान पाकिस्तान ने तुर्की के बनाए ड्रोन का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा भी कई मौकों पर तुर्की की ओर से पाकिस्तान को समर्थन देने की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें-जॉर्जिया में तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 20 सैनिकों की मौत राष्ट्रपति एर्दोगन ने जताया शोक

भारत का जवाब साफ

भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दिया है और अब तुर्की के इनकार के बावजूद, सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

38 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago