अमेरिका के आसमान में अचानक एक ऐसी एविएशन इमरजेंसी लागू हो गई है, जिसने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों से लेकर आम यात्रियों तक की नींद उड़ा दी है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एक आपातकालीन आदेश के बाद देश की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को तत्काल प्रभाव से जमीन पर उतार दिया गया यानी ग्राउंड कर दिया गया है.
साल 2001 में हुए 9/11 के भयावह आतंकी हमले के बाद यह पहली बार है जब अमेरिका में इतने बड़े पैमाने पर पूरे देश का एयर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हुआ है. असाधारण परिस्थितियों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस अलर्ट के बाद बोस्टन से लेकर सिएटल तक के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल है.
इस पूरे संकट की शुरुआत शिकागो एयरपोर्ट से हुई, जब FAA ने इसे नेटवर्क राउटर से जुड़ी एक समस्या बताया, लेकिन देखते ही देखते इसने पूरे अमेरिका के एविएशन सिस्टम को अपनी चपेट में ले लिया. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के प्रवक्ता इयान पेटचेनिक के अनुसार, शाम 7 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक ही 2,400 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी थीं, जो बाद में बढ़कर 3,300 से ज्यादा हो गईं और करीब 10,200 उड़ानें देरी से चलीं.
वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस अभूतपूर्व संकट के चलते कुल 13,000 से अधिक उड़ानें प्रभावित और कैंसिल हुई हैं, जिसका असर पूरे वीकेंड तक बने रहने की आशंका जताई जा रही है.
अमेरिका के एयर स्पेस को इस तरह लॉक किए जाने के बाद सबसे पहले बड़े पैमाने पर साइबर हमले की आशंका जताई गई, जिससे रक्षा महकमे में भी हलचल तेज हो गई. हालांकि, अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने साफ किया है कि शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे किसी साइबर हमले या आपराधिक गतिविधि के कोई सबूत नहीं मिले हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साइबर अटैक की थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह संकट पुराने यानी आउटडेटेड साइबर और संचार सॉफ्टवेयर सिस्टम की वजह से पैदा हुआ है, जिसे अब जल्द ही अपडेट किया जाएगा.
यह भी पढ़िए: किसान के खेत में मिला पाकिस्तानी ‘PIA’ लिखा बैलून: किसलिए इधर भेजा गया? पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर गहन जांच की शुरू
इस एविएशन संकट का असर सिर्फ अमेरिका की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने ग्लोबल एयर ट्रैफिक को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. FAA के विशेष अनुरोध पर यूरोकंट्रोल (Eurocontrol) के सदस्य देशों से अमेरिका जाने वाली सभी उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया. बता दें कि यूरोकंट्रोल में इजरायल समेत कुल 42 देश शामिल हैं, जहां के एयरपोर्ट्स पर अमेरिका जाने वाले हजारों यात्री फंस गए हैं. प्रमुख एयरलाइंस ने भी संकेत दिए हैं कि अगर FAA की तकनीकी समस्या जल्द हल नहीं हुई, तो रातभर उड़ानों का संचालन पूरी तरह बंद रखा जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों…
14 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी के अवसर पर लाभ पंचमी और ज्ञान…
14 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पंचमी, लाभ पंचमी और छठ महापर्व के खरना के…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…
UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…
FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…