दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शेयर किया PM Modi का Podcast, AI रिसर्चर लेक्स फ्रिडमैन ने लिया था इंटरव्यू

President Trump Share PM Modi Podcast: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब तीन घंटे का लंबा पॉडकास्ट शेयर किया. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ उनका यह पॉडकास्ट चर्चा का विषय बना हुआ है.

ट्रंप के बारे में पीएम ने की बात

बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने ट्रंप के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों के बारे में बात की. उन्होंने ट्रंप की ‘विनम्रता’ की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने पहले कार्यकाल की तुलना में दूसरे कार्यकाल के लिए कहीं अधिक तैयार दिखाई दिए.

पीएम मोदी ने हाल ही में हत्या के प्रयास के बाद भी ट्रंप के दृढ़ संकल्प और अमेरिका के प्रति उनके अटूट समर्पण की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “गोली लगने के बाद भी वह अमेरिका के प्रति अडिग रहे. उनका जीवन उनके देश के लिए था. इससे उनकी अमेरिका फर्स्ट भावना का पता चलता है, ठीक वैसे ही जैसे मैं राष्ट्र प्रथम – भारत प्रथम में विश्वास करता हूं.”

हाउडी मोदी कार्यक्रम को किया याद

प्रधानमंत्री ने 2019 में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि ट्रंप ने दर्शकों के बीच बैठना चुना और इसे उनकी विनम्रता का प्रमाण बताया. व्हाइट हाउस की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे ट्रंप प्रोटोकॉल तोड़कर व्यक्तिगत रूप से उन्हें राष्ट्रपति निवास के दौरे पर ले गए.

“ट्रंप के दिमाग में एक स्पष्ट रोडमैप है”

उनसे जब ट्रंप की पिछली टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि पीएम मोदी बेहतर वार्ताकार हैं, तो प्रधानमंत्री ने इसका श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति की शालीनता और विनम्रता को दिया. पीएम मोदी ने कहा, “उनके दिमाग में एक स्पष्ट रोडमैप है, जिसमें अच्छी तरह से परिभाषित कदम शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक को लक्ष्यों की ओर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है.” उन्होंने कहा कि वार्ता के लिए उनका अपना दृष्टिकोण हमेशा भारत के हितों से प्रेरित होता है.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने Lex Fridman से बातचीत में साझा की अपनी निर्णय लेने की प्रक्रिया, जानिए क्या है उनका नेतृत्व सिद्धांत

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए, पीएम मोदी ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ अपने पुराने संबंधों को भी याद किया, जो गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से जारी है. उन्होंने अपनी हालिया मुलाकात को गर्मजोशी और पारिवारिक बताया, जिसमें डीओजीई (सरकारी दक्षता विभाग) के लिए मस्क के उत्साह का उल्लेख किया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago