दुनिया

नेपाल में फिर भड़की हिंसा, मुख्यमंत्री नियुक्ति से क्यों मचा बवाल?

Violence In in Nepal: नेपाल के मधेश प्रांत में सोमवार को हिंसा हुई. दरअसल, सीपीएन-यूएमएल के संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव को मधेश प्रांत का सीएम बनाया गया. इसे लेकर जनकपुरधाम में सीएम ऑफिस में तोड़फोड़ हुई. मधेश प्रांत में नए मुख्यमंत्री की बेहद विवादास्पद नियुक्ति के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ और प्रांतीय दलों व नेताओं के बीच गहरे मतभेद पैदा हो गए.

प्रांतीय प्रमुख सुमित्रा सुबेदी भंडारी ने शुक्रवार की सुबह को अचानक यूएमएल संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिला दी. महोत्तरी के बर्दीबास नगर पालिका-3 स्थित होटल पनास में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जो आधिकारिक प्रांतीय मुख्यालय से दूर है. इसके बाद ही बवाल शुरू हो गया.

तोड़फोड़ के साथ जलाए गए टायर

एलएसपी नेता जितेंद्र सोनल को अनुच्छेद 168 (2) के तहत नियुक्त किया गया था, लेकिन वह 8 नवंबर (कार्तिक 22) को विश्वास मत हासिल करने में विफल रहे. ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 168 (3) के तहत सरोज कुमार यादव की नियुक्ति की गई.

सरोज कुमार यादव की नियुक्ति की खबर सामने आते ही नेपाली कांग्रेस (एनसी), जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी), और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोस्पा) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ करने के साथ टायर जलाए और सड़कें जाम कर दीं.

राष्ट्रीय ध्वज उतारने की कोशिश

गुस्साए लोगों ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री को जनकपुर स्थित प्रांतीय मुख्यालय मधेश भवन में प्रवेश करने से रोकने का भी प्रयास किया. हिंसक विरोध के चश्मदीदों ने बताया कि इस तोड़फोड़ में सीधे तौर पर विधायक भी शामिल थे. नेपाली कांग्रेस के एक प्रांतीय सांसद को मुख्यमंत्री कार्यालय में घुसते, फर्नीचर फेंकते और विरोध में नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज उतारते देखा गया.

ये भी पढ़ें: PK ने बता दिया आखिर क्यों लोगों ने किया इतना मतदान?

कुछ यूएमएल सांसदों ने अचानक हुई इस नियुक्ति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यादव के नामांकन पर पार्टी के भीतर कोई आंतरिक चर्चा नहीं हुई. इससे एक बात तो साफ हो गई कि यूएमएल में आंतरिक कलह चल रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सरकारी कर्मचारी तोड़फोड़ करने वालों के समूह से आधिकारिक रिकॉर्ड फाइल बचाने की कोशिश कर रहा है और देखते ही देखते भीड़ उस पर भी हमला कर देती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago