Vladimir Putin Women Team: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से भारत दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी और कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. इसी बीच पुतिन की खास टीम सुर्खियों में है, जिसे लेडी ब्रिगेड कहा जाता है. यह टीम न सिर्फ रूस की नीतियों को आकार देती है बल्कि वैश्विक राजनीति पर भी गहरा असर डालती है. पुतिन जो भी बड़े फैसले लेते हैं, उनमें इन महिलाओं की भूमिका होती है.
इस ब्रिगेड की पहली सदस्य हैं वालेनतीना मतवियेन्को. वे रूसी संसद के उच्च सदन की चेयरमैन हैं और पुतिन की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हैं. रूस की राजनीति में उनका कद इतना बड़ा है कि उन्हें पुतिन का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है.
दूसरा नाम है मारिया जखारोवा. वे रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हैं और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रूस का पक्ष दुनिया के सामने रखती हैं. पुतिन की करीबी और भरोसेमंद सहयोगी के रूप में उनकी पहचान है.
तीसरी सदस्य हैं एन्ना सिविलयोवा, जो पुतिन की रिश्तेदार भी हैं. वे रूस की उप-रक्षा मंत्री रह चुकी हैं और रणनीतिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
एलीना काबाएवा पुतिन की सबसे खास सहयोगी मानी जाती हैं. वे ओलंपिक जिमनास्टिक चैंपियन रह चुकी हैं और फिलहाल रूस की नेशनल मीडिया ग्रुप की चेयरमैन हैं. राजनीतिक और मीडिया जगत में उनका प्रभाव काफी बड़ा है.
कहा जाता है कि ये दोनों पुतिन की बेटियां हैं. कैटरीना एक कंपनी की मालिक हैं, जबकि मारिया रूस की जानी-मानी वैज्ञानिक हैं. हाल ही में दोनों इकोनॉमिक फोरम में नजर आई थीं.
पुतिन की टीम में रूस के केंद्रीय बैंक की गवर्नर एलबिरा नबीउल्लिना भी शामिल हैं, जो पहले वित्त मंत्री रह चुकी हैं. इसके अलावा उप-प्रधानमंत्री तत्याना गोलिकोवा, पूर्व उप-प्रधानमंत्री ओल्गा गोलोदेत्स और सांसद वेलेनतीना तेरेस्कोवा भी इस ब्रिगेड का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, साथ आ रहे रूस के 7 बड़े मंत्री, होंगे 25 अहम समझौते
पुतिन की लेडी ब्रिगेड हर बड़े मुद्दे पर उन्हें सलाह देती है. यही टीम है जिसकी मदद से पुतिन रूस और दुनिया से जुड़े कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…