दुनिया

गजब बेइज्जती! शहबाज शरीफ ने दूसरी बार कराई पाकिस्तान की फजीहत, फिर हंसे पुतिन; वीडियो हुआ वायरल

Vladimir Putin Laughing On Shehbaz Sharif: ग्वोबल मंचों पर पाकिस्तान के नेताओं की कोई न कोई हरकत सुर्खियां बटोर ही लेती है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan PM Shehbaz Sharif) की ऐसी ही एक हरकत का वाकया 2022 के बाद अब 2025 में भी दोहराया गया है. तीन साल पहले उज्बेकिस्तान में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने उनकी फजूहत हो गई थी. अब एक बार फिर से वही वाकया दोहराया गया है. इस बार भी पुतिन हंसते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

तीन साल पहले हेडफोन न लगा पाने के कारण शहबाज शरीफ की जो फजीहत हुई थी. ठीक वैसी ही एक घटना बीजिंग में हुई. इस बार भी पुतिन के सामने शहबाज शरीफ अपने ट्रांसलेशन इयरफोन को सही तरीके से नहीं लगा पाए, जिसके बाद पुतिन को खुद उन्हें इयरफोन पहनने का तरीका समझाना पड़ा. उन्हें थोड़ी हंसी भी आ गई.

मुलाकात के दौरान क्या हुआ? (Shehbaz Sharif Vladimir Putin Meeting Video)

वाकया मंगलवार को बीजिंग का है. SCO समित के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात हुई. इसका वीडियो एक बार फिर से वायरल है. पुतिन से बात करते वक्त शरीफ अपना इयरफोन ठीक से नहीं लगा पा रहे थे. इसके बाद पुतिन ने उन्हें इयरफोन पहनने का तरीका समझाने की कोशिश की. इस दौरान वे मुस्की मारते हुए नजर आए.

पहले भी हो चुका है ऐसा? (Shehbaz Sharif Old Video Viral)

उज्बेकिस्तान में 2022 में हुए SCO शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था. इसमें शहबाज शरीफ शामिल हुए थे. यहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, शहबाज शरीफ अपने हेडफोन को सही करने के लिए संघर्ष करते दिखे थे. शहबाज शरीफ अपने ट्रांसलेशन हेडफोन को एडजस्ट करने में परेशान हो गए थे. उनका हेडफोन बार-बार फिसल रहा था. उनकी इस परेशानी को देखकर पुतिन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे.

पाकिस्तान को हल्के में लिया जाता है

यह घटनाएं सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं हैं, बल्कि यह दिखाती हैं कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कितने हल्के में लिया जाता है. 2022 में भी शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) इसी तरह हेडफोन के साथ जूझते दिखे थे, और अब 2025 में भी वही दृश्य दोहराया गया. सोशल मीडिया पर अब उनका यह कहकर मजाक उड़ा जा रहा है कि जब देश के प्रधानमंत्री को इयरफोन लगाना नहीं आता, तो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी गंभीरता का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

23 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

33 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 hour ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago