Where Is KP Oli: राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहे नेपाल में हिंसा और आगजनी बेकाबू हो चुकी है. देशव्यापी भारी विरोध और हिंसा के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. हिंसक प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम झलनाथ खनल की पत्नी को जिंदा जला दिया. कई मंत्रियों को भीड़ ने जमकर पीटा. पीएम हाउस, संसद भवन, मीडिया हाउस से लेकर कई सरकारी इमारतों को फूंक दिया गया है. इन सबके बीच एक बात सबको खाये जा रही है कि आखिर पीएम ओली कहां हैं?
केपी ओली ने 9 सितंबर को भ्रष्टाचार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वो हेलीकॉप्टर में सवार होकर कहीं निकल गए. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने भक्तपुर स्थित पीएम आवास बालकोट को फूंक डाला.
कल तक बताया गया कि वो काठमांडू में किसी सेफ जगह पर मौजूद हैं. इसी बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो दुबई भागने के फिराक में हैं. लेकिन त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वो नेपाल से बाहर नहीं निकल सके. अब जानकारी सामने आ रही है कि ओली काठमांडू में ही किसी बेहद सुरक्षित जगह पर रह रहे हैं.
बता दें कि, 8 सितंबर को नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ Gen-Z ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन को पुलिस और प्रशासन ने बेहद निर्मम तरीके से कुचलने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से 19 लोगों की मौत हो गई और 350 लोग घायल हो गए. इसके अगले दिन ये प्रदर्शन बेहद ही भयानक रूप ले लिया. जिसकी वजह से नेपाल की सरकार गिर गई. कई नेताओं के देश छोड़कर भाग निकलने की भी जानकारी सामने आ रही है.
भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म और बेरोजगारी से तंग आ चुके युवाओं का यह प्रदर्शन अभी भी चल रहा है. ओली के इस्तीफे के बाद भी युवाओं का प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा है.
ये भी पढ़ें- US Tariff भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही मोदी सरकार
नेपाल में 9 सितंबर को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन ने देश की सत्ता को उखाड़ फेंका. प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन से लेकर सिंह दरबार, ओली का निवास, नेपाली कांग्रेस ऑफिस सहित कई नेपाली मंत्रियों के घर और मीडिया हाउस को जलाकर राख कर दिये. पूरे नेपाल में लगातार हिंसा हो रही है. चाहे वो पोखरा हो या बुटवल या फिर काठमांडू हो. सब जगह सड़कों पर उपद्रवी घूम रहे हैं.
नेपाल के हालात को देखते हुए काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है. टूरिस्टों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…