West Africa Cruise Ship Hantavirus: 4 मई को वेस्ट अफ्रीका के तट से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक लग्ज़री क्रूज़ शिप पर हंता वायरस के सस्पिशस आउट्ब्रैक के बाद सात मामले सामने आये है. जिसमें तीन मौते, एक मरीज़ की हालत गंभीर और तीन अन्य में हल्के लक्षण देखने को मिले. शिप पर ज़्यादातर ब्रिटिश, स्पैनिश और अमेरिकी यात्री मौजूद थे.
WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने सोमवार, 4 मई 2026 को एक चिंता करने वाली रिपोर्ट दी है. पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) के समुद्र में एक लक्जरी क्रूज शिप को रोक दिया गया है क्योंकि वहां हंतावायरस (Hantavirus) फैलने की आशंका है. इस जहाज पर ज्यादातर यात्री ब्रिटेन, अमेरिका और स्पेन के रहने वाले हैं.
WHO के जानकारी के मुताबिक, अब तक कुल सात मामले सामने आए हैं. इनमें से दो मामलों की कन्फर्मेशन लैब रिपोर्ट में हो चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग अभी संदिग्ध श्रेणी (Suspicious category) में हैं. दुख की बात यह है कि संक्रमित लोगों में से तीन मरीजों की मौत हो गई है.
अभी की बात करें तो, एक मरीज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन अन्य लोगों में बीमारी के हल्के लक्षण देखे गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारी (Health official) जहाज पर मौजूद सभी यात्रियों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि संक्रमण को और अधिक फैलने से रोका जा सके.
यह भी पढ़ें: बीजेपी की जीत के बाद सीएम पद पर सस्पेंस, शुभेंदु अधिकारी समेत पांच नाम सबसे आगे
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…