दुनिया

पुतिन के परमाणु किले पर ड्रोन हमला! पूरी दुनिया में फैला पैनिक…क्या रूस के जापोरिजि‍या में हुआ न्यूक्लियर लीक?

Zaporizhzhia Nuclear Plant Attack: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब उस ‘रेड लाइन’ को पार कर गया है, जिसके आगे सिर्फ तबाही है. यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जापोरिजि‍या (Zaporizhzhia) की ‘रेडिएशन मॉनिटरिंग लैब’ पर हुए ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया को सदमे में डाल दिया है.

बता दें कि रूस का दावा है कि यूक्रेन ने जानबूझकर (Russia Ukraine War) उस प्रयोगशाला को निशाना बनाया है जो हवा में फैलने वाले जहर यानी ‘विकिरण’ पर नजर रखती है. इस हमले के बाद पुतिन के तेवर बता रहे हैं कि अब रूस का पलटवार ‘परमाणु त्रासदी’ की नींव रख सकता है.

रेडिएशन लैब पर हमला क्यों खतरनाक?

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, रविवार को एक आत्मघाती यूक्रेनी ड्रोन ने सीधे प्लांट की बाहरी विकिरण निगरानी प्रयोगशाला (ECRL) को निशाना बनाया. यह लैब परमाणु संयंत्र के आसपास 24 घंटे रेडिएशन के स्तर की निगरानी करती है.

इसको लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह लैब पूरी तरह नष्ट हो जाती है, तो किसी भी ‘न्यूक्लियर लीक’ की स्थिति में दुनिया को समय पर जानकारी नहीं मिल पाएगी. हालांकि प्लांट प्रबंधन ने कहा है कि उपकरण सुरक्षित हैं, लेकिन रूस ने इसे ‘परमाणु आतंकवाद’ करार दिया है.

क्यों अटक गई है पूरी दुनिया की सांसें?(Russia Ukraine War)

जापोरिजि‍या परमाणु संयंत्र दुनिया के 10 सबसे बड़े संयंत्रों में से एक है. यदि यहां कोई बड़ा धमाका होता है, तो 1986 की ‘चेरनोबिल त्रासदी’ भी छोटी लगने लगेगी. रेडियोएक्टिव बादलों का गुबार कुछ ही घंटों में पोलैंड, जर्मनी और फ्रांस तक पहुँच सकता है.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि परमाणु स्थलों पर हमले ‘आग से खेलने’ जैसा है. पूरी दुनिया इस समय पैनिक में है क्योंकि परमाणु विकिरण किसी देश की सरहद नहीं देखता.

ये भी पढ़ें- ‘BJP जीती तो कपड़े उतार कर घूमूंगा’! सूफियान भाई का दावा पड़ा उल्टा…TMC की हार के बाद तलाश में निकला सोशल मीडिया

पुतिन लेंगे बदला?(Zaporizhzhia Nuclear Plant Attack)

क्रेमलिन (रूस) इस हमले को अपनी सुरक्षा के लिए एक ‘एक्सटेंशियल थ्रेट’ (अस्तित्व का खतरा) मान रहा है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि व्लादिमीर पुतिन अब यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर ऐसे भीषण हमले करेंगे जो उसे अंधेरे युग में धकेल देंगे. पुतिन पहले भी कह चुके हैं कि रूस की संप्रभुता को खतरा होने पर वे ‘परमाणु विकल्प’ से पीछे नहीं हटेंगे. इस हमले ने मॉस्को को वह बहाना दे दिया है, जिससे युद्ध का दायरा अब यूक्रेन से निकलकर पूरे यूरोप तक फैल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago