दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप से भी तगड़ा प्रोटोकॉल! पुतिन से मुलाकात के बाद सफाई क्यों करने लगे किन जोंग उन के गार्ड?

Kim Jong Un protocol: चीन की राजधानी बीजिंग में इस साल के SCO समिट का आयोजन किया गया. इसी में शामिल होकर पीएम मोदी सोमवार को भारत लौटे हैं. हालांकि, कई देशों के प्रतिनिधि अभी भी वहां रुके हैं और द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं. इसी दौरान कई ऐसी खबरें आ रहे हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है. पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो आया जिसमें वो पुतिन के सामने पाकिस्तान की किरकिरी करा रहे हैं. अब नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन का पुतिन के साथ बैठक का वीडियो आया है सामने आया है. इसे देखकर लोग कह रहे हैं भाई इनका प्रोटोकॉल तो डोनाल्ड ट्रंप से भी तगड़ा है.

मंगलवार को बीजिंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की द्विपक्षीय वार्ता (Kim Jong Un With Putin) थी. दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की. कुछ समय बात जब बैठक समाप्त हुई किंग के गार्ड वहां दाखिल हो गए. इसके बाद चला एक सफाई अभियान जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और कई सवालों को जन्म दे रहा है.

अजीबोगरीब नजारा दिखा

बीजिंग में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (North Korea Kim Jong Un) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद एक अजीबोगरीब नजारा सामने आया. किम जोंग उन के पुतिन से मिलने के बाद उनके सहायक तेजी से कमरे में घुसे और हर उस सतह को सैनिटाइज करने लगे, जिसे किम ने छुआ था. इसमें कुर्सी की पीठ, आर्मरेस्ट और यहां तक कि साइड टेबल भी शामिल थे. सहायक किम के इस्तेमाल किए गए गिलास को भी बड़ी नजाकत से उठाकर ले गए.

भारत में क्या कह रहे हैं लोग?

इस नाजारे का वीडियो भारत में भी तेजी से वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि यह रूस और चीन में किम की हैसियत है. दावा किया जा रहा है कि यह सफाई अभियान चीन के द्वारा कराई गई. चीनी सरकार को किम पर आशंका है. इस कारण उन्होंने जिस-जिस चीज को छुआ उसे सेनेटाइज कराया गया है.

आखिर क्यों कराई गई सफाई?

रूसी पत्रकार अलेक्जेंडर यूनाशेव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि किम जोंग उन के सहायक उनके डीएनए के निशान मिटाने के लिए इतनी सावधानी बरत रहे थे जैसे कोई फॉरेंसिक टीम अपराध स्थल पर पहुंची हो. यूनाशेव के मुताबिक, दोनों नेताओं की बातचीत सकारात्मक रही और दोनों ही नेता संतुष्ट नजर आए. इसके बाद वे एक अनौपचारिक सेटिंग में चाय पीने चले गए.

ये भी पढ़ें: गजब बेइज्जती! शहबाज शरीफ ने दूसरी बार कराई पाकिस्तान की फजीहत, फिर हंसे पुतिन; वीडियो हुआ वायरल

विशेषज्ञों का मानना है कि किम जोंग उन की टीम को शायद इस बात का डर था कि रूसी सुरक्षा एजेंसियां या चीनी खुफिया तंत्र उनके नेता के डीएनए, पसीने या शरीर से जुड़े अन्य बायोलॉजिकल सैंपल न ले सकें. यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता की जैविक पहचान की सुरक्षा के लिए इतनी सावधानी बरती गई हो. पुतिन खुद भी अपने डीएनए की सुरक्षा के लिए काफी सावधानी बरतते हैं.

क्या डोनाल्ड ट्रंप से भी तगड़ा है प्रोटोकॉल?

एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या किम जोंग उन का प्रोटोकॉल क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Kim Jong Un And Donald Trump Protocol) से भी तगड़ा है. क्योंकि, उनकी सुरक्षा को दुनिया में सबसे पुख्ता सुरक्षा माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भी पुतिन विदेश यात्राओं पर जाते हैं, उनकी टीम उनके यूरीन और मल को सीलबंद बैग्स में इकट्ठा करती है और खास सूटकेस में वापस रूस ले आती है. यह प्रथा 2017 से ही अपनाई जा रही है, जिसका मकसद है कि किसी भी शत्रु देश को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी न मिल सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

11 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

12 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

23 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

39 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

50 minutes ago