बिजनेस

Gold Price Today: अमेरिकी टैरिफ से बढ़ती अनिश्चित्ताओं का असर, सोना 1597 रुपए बढ़ोतरी के बाद पहुंचा ऑलटाइम हाई

Gold Price Today: बुधवार (3 सितंबर) को सोना 1,597 रुपए बढ़कर 1,06,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया. सोने का बढ़त का सिलसिला लगातार 11वें सत्र तक जारी रहा. अमेरिकी टैरिफ से बढ़ती अनिश्चित्ता और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश वाले विकल्पों की ओर देख रहे हैं.

वहीं चांदी 387 रुपए बढ़कर 1,23,220 रुपए प्रति किलो हो गई है. इससे पहले इसकी कीमत 1,22,833 रुपए थी. चांदी ने 1 अगस्त को 1,23,250 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में शुरुआती कारोबार में अक्टूबर अनुबंध के लिए सबसे अधिक कारोबार वाला सोना वायदा 407 रुपये या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 1,06,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई पर रहा.

शहर 24K सोने का दाम 22K सोने का दाम
दिल्ली ₹1,07,120/10 ग्राम ₹98,200/10 ग्राम
मुम्बई ₹1,06,970/10 ग्राम ₹98,050/10 ग्राम
चेन्नई ₹1,06,970/10 ग्राम ₹98,050/10 ग्राम
कोलकाता ₹1,06,970/10 ग्राम ₹98,050/10 ग्राम
बेंगलुरु ₹1,06,970/10 ग्राम ₹98,050/10 ग्राम
जयपुर ₹1,07,120/10 ग्राम ₹98,200/10 ग्राम
लखनऊ ₹1,07,120/10 ग्राम ₹98,200/10 ग्राम
हैदराबाद ₹1,06,970/10 ग्राम ₹98,050/10 ग्राम
अहमदाबाद ₹1,07,020/10 ग्राम ₹98,100/10 ग्राम

भविष्य में कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है

पिछले 11 कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतें 5,941 रुपये प्रति 10 ग्राम या 5.93 प्रतिशत बढ़कर 20 अगस्त के 1,00,258 रुपये प्रति 10 ग्राम से 3 सितंबर को 1,06,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा.

मेहता इक्विटीज़ के कमोडिटीज़ के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में और तेजी आई और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.” उन्होंने इस बढ़ोतरी का वजह अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों के प्रति निवेशकों की बढ़ती पसंद है.

विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक व्यापक आर्थिक चिंताओं, RBI के संकेतों और भारत में त्योहारी सीज़न की मांग की वजह से भविष्य में सर्राफा कीमतों में तेजी बरकरार रह सकती है.


ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्रालय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए नई दवाओं और क्लिनिकल ट्रायल के नियमों में करेगा संशोधन


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

16 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

16 minutes ago