दुनिया

World Population: 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2023 में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

World Population: एक तरफ, बढ़ती जनसंख्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है तो दूसरी तरफ, दुनिया की जनसंख्या (World Population) आठ अरब के पार हो गई है. 2023 तक जनसंख्या का ये आंकड़ा बढ़कर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ होने की संभावना है. संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की शुरुआत में भारत आबादी के मामले में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा और चीन दूसरे नंबर पर होगा।

2037 में 9 अरब हो जाएगी आबादी

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या (World Population) संभावना रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है. इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं, जबकि 2037 तक ये 9 अरब तक पहुंच जाएगी.

अगले साल चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से साफ हो गया है कि 2023 के शुरूआत में ही जनसंख्या वृद्धि के मामले में भारत, चीन को पीछे छोड़ देगा और दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा. वहीं रिपोर्ट में विश्व की आबादी (World Population) 2080 के आसपास 1040 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.

ये भी पढ़ें : Amazon layoffs: 10 हजार कर्मचारियों को निकालेगी अमेजॉन, Twitter और Meta के बाद बड़ी छंटनी

दुनिया की आधी आबादी इन देशों में होगी

संयुक्त राष्ट्र का ये भी अनुमान है कि 2050 तक आधे से अधिक जनसंख्या वृद्धि केवल आठ देशों से आएगी। इनमें कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल है।

कम हो सकती है चीन की आबादी

UN की रिपोर्ट के अनुसार, दो सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत और चीन होंगे। चीन की 1.4 अरब आबादी घटने लगेगी, जो 2050 तक गिरकर 1.3 अरब हो जाएगी। सदी के अंत तक चीनी आबादी काफी हद तक गिर सकती है।

भारत की जनसंख्या (जो वर्तमान में चीन से कुछ ही कम है) 2023 में आगे निकल जाएगा और 2050 तक 1.7 बिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका 2050 में संयुक्त राष्ट्र की परियोजनाओं में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बनेगा।

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिस दिन बहन मांग रही थी लंबी उम्र, उसी दिन उसे बचाने में चली गई तीन भाइयों की भी जान; बीकानेर का यह हादसा देख दहल उठेगा दिल

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में भाईदूज के पावन पर्व पर एक दर्दनाक हादसे में…

8 minutes ago

क्या परमाणु शक्ति बनने की तैयारी में ईरान? सोशल मीडिया पर VIRAL वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता

दुनिया में पहले से मौजूद 9 परमाणु शक्तियों और उनके बीच बढ़ते तनाव के बीच…

17 minutes ago

AQI Today: क्या आपके शहर की हवा भी हो चुकी है जानलेवा? बठिंडा और मेरठ के खतरनाक आंकड़ों ने बढ़ाई सबकी चिंता

AQI Today: दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में वायु गुणवत्ता बेहद खतरनाक…

60 minutes ago

8th Pay Commission: मई 2027 तक क्यों टला सैलरी बढ़ने का इंतजार? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक सौंपी जानी है. केंद्रीय…

1 hour ago

लो जी, एक नहीं… दो-दो महिलाओं से चक्कर! जासूसी के जाल में ऐसे फंसे Nvidia CEO, क्या चली जाएगी कुर्सी?

Nvidia के CEO जेंसेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की है. चीनी…

1 hour ago