अजब-गजब

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: मरने के बाद इंसान कहां जाता है? क्या आत्मा शरीर छोड़कर किसी दूसरी दुनिया में पहुंच जाती है? या फिर मौत के बाद सब कुछ अंधेरे में खो जाता है? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब आज भी रहस्य बना हुआ है. इसी बीच 19 साल के एक युवक की कहानी चर्चा में है, जिसे ड्रग्स के ओवरडोज के बाद करीब 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड बताया गया. जब उसे होश आया, तो उसने अपने अनुभव के बारे में कुछ ऐसा बताया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.

शरीर बेजान, लेकिन क्या दिमाग कर रहा था काम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ड्रग्स के ओवरडोज का शिकार हो गया था. उसकी सांसें रुक गई थीं और हालत बेहद गंभीर हो गई थी. ऐसे में उसके भाई ने उसे बचाने के लिए CPR देना शुरू किया. इसके बाद डॉक्टरों ने भी उसे बचाने की पूरी कोशिश की और आखिरकार उसकी धड़कन वापस आ गई. हालांकि, युवक को पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगा. वह करीब 3 से 4 हफ्ते तक कोमा में रहा. होश में आने के बाद उसने अपने उस अनुभव के बारे में बताया, जिसे लोग मौत के करीब पहुंचने का अनुभव यानी नियर-डेथ एक्सपीरियंस (Near-Death Experience) कहते हैं.

न सफेद रोशनी दिखी, न भगवान के दर्शन!

आमतौर पर फिल्मों और कहानियों में दिखाया जाता है कि मौत के बाद इंसान को तेज सफेद रोशनी दिखाई देती है या वह किसी स्वर्ग जैसे स्थान पर पहुंच जाता है. लेकिन युवक का अनुभव इससे बिल्कुल अलग था. उसके मुताबिक, उसे न तो कोई चमकदार रोशनी दिखाई दी और न ही भगवान या स्वर्ग जैसा कुछ नजर आया. इसके बजाय उसे गहरे अंधेरे और सन्नाटे में खो जाने जैसा महसूस हुआ. दूसरी तरफ, उसका शरीर बेजान पड़ा था और उसका भाई उसे बचाने की कोशिश कर रहा था. उसके अनुभव का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह था कि उसे खुद इस बात का एहसास नहीं था कि वह जिंदगी और मौत के बीच की स्थिति में पहुंच चुका है.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: छुट्टियों के कैश का बदलने वाला है नियम? रिटायरमेंट फंड में सीधे हो सकता है बड़ा इजाफा

क्या सच में दूसरी दुनिया होती है?

इस घटना ने एक बार फिर मौत के बाद की जिंदगी को लेकर बहस छेड़ दी है. हालांकि, ऐसे अनुभवों को आत्मा के शरीर छोड़ने या किसी दूसरी दुनिया में जाने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जाता. गंभीर ऑक्सीजन की कमी, दिमाग की गतिविधियों में बदलाव और बेहोशी जैसी स्थितियां भी असामान्य अनुभवों से जुड़ी हो सकती हैं.

फिलहाल, युवक की कहानी एक रहस्यपूर्ण अनुभव के तौर पर लोगों का ध्यान खींच रही है. लेकिन मौत के बाद वास्तव में क्या होता है, इसका पुख्ता जवाब आज भी इंसान के सबसे बड़े अनसुलझे सवालों में से एक है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

35 minutes ago

एक प्रेम कथा, एक दिव्य श्राप और मुक्ति की तलाश: जया एकादशी की पौराणिक गाथा

जया एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए स्वर्ग के दो दिव्य प्रेमियों माल्यवान और पुष्पवती…

42 minutes ago

Shattila Ekadashi: जब सब कुछ अर्पित करने के बाद भी अधूरी रह गई एक जरूरी चीज – षटतिला एकादशी की प्रेरक सीख

षटतिला एकादशी के धार्मिक महत्व, एक भक्त महिला की पौराणिक कथा, तिल के छह प्रकार…

49 minutes ago

पौष पुत्रदा एकादशी: महत्व, पूजा विधि और राजा सुकेतुमान के संकल्प की पौराणिक कथा

पौष पुत्रदा एकादशी के धार्मिक महत्व, राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या की पौराणिक कथा, भगवान…

1 hour ago

‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित…

1 hour ago