अजब-गजब

उम्र महज एक नंबर! 22 साल की हसीना से 60 साल के हकीम ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Pakistan के रावलपिंडी से एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. यहाँ एक 60 साल के बुजुर्ग हकीम ने 22 साल की युवती से निकाह किया है, जो उम्र में उनकी पोती के बराबर है. जैसे ही इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे.

कौन हैं ये ‘हकीम साहब’?

रावलपिंडी के रहने वाले हकीम बाबर पेशे से हर्बल प्रैक्टिशनर हैं और शहर के मशहूर ‘अल-नूर हॉस्पिटल’ के मालिक भी हैं. 60 की उम्र पार कर चुके हकीम साहब का दिल जब 22 साल की युवती पर आया, तो उन्होंने बिना देर किए उसे प्रपोज कर दिया. हकीम साहब का कहना है कि यह कोई जबरदस्ती की शादी नहीं, बल्कि प्यार और आपसी सहमति का नतीजा है. वीडियो में हकीम साहब अपनी नई नवेली दुल्हन को बड़े प्यार से गजरा पहनाते और खुशी में डूबे नजर आ रहे हैं.

“उम्र तो बस एक नंबर है!”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हकीम बाबर बड़ी बेबाकी से अपने रिश्ते की वकालत करते दिख रहे हैं. उनका मानना है कि प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता, मायने रखती है तो बस नीयत और रिश्ते की गहराई. हकीम साहब का कहना है कि उनकी दुल्हन पहले तलाकशुदा थी और दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक जानने-समझने के बाद शादी का फैसला लिया. उन्होंने यह भी साफ किया कि यह निकाह दोनों परिवारों की पूरी रजामंदी से हुआ है.

हनीमून के लिए विदेशों की सैर

हकीम साहब अपनी नई जिंदगी को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने अपने आगे के प्लान का खुलासा करते हुए कहा कि निकाह के बाद वे सबसे पहले सऊदी अरब जाएंगे, जिसके बाद हनीमून के लिए नीदरलैंड्स की उड़ान भरेंगे. उनकी इन बातों ने इंटरनेट पर लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया है. कोई उन्हें उनकी ‘जोश’ के लिए दाद दे रहा है, तो कोई मजे लेते हुए कह रहा है कि “प्यार वाकई अंधा होता है!”

ये भी पढ़ें: “भूलना मत कहां से आए हो!” नई जिंदगी शुरू करने से पहले दुल्हन ने अपने बचपन को ऐसे किया याद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago