PM Modi Gujarat Visit: भारत की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में 28 फरवरी 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. पीएम मोदी अहमदाबाद के निकट साणंद में अमेरिकी दिग्गज कंपनी ‘माइक्रॉन टेक्नोलॉजीज’ (Micron Technologies) के सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र (ATMP) का भव्य उद्घाटन करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी एक रोड शो भी करेंगे.
दोपहर करीब 3:45 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 22,516 करोड़ रुपये (2.75 अरब डॉलर) के भारी-भरकम निवेश से तैयार हुए इस प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत मंजूर किया गया पहला प्रस्ताव था. राज्य सरकार और माइक्रॉन के बीच जून 2023 में इसके लिए एमओयू (MoU) साइन हुआ था और सितंबर 2023 में इसका शिलान्यास किया गया था.
इस साणंद ATMP फैसिलिटी के शुरू होते ही पहली बार ‘मेड-इन-इंडिया’ (Made in India) सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का कमर्शियल प्रोडक्शन और शिपमेंट शुरू हो जाएगा. यह प्लांट न सिर्फ हजारों स्थानीय रोजगार पैदा करेगा बल्कि ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में भारत की स्थिति को एक नई और मजबूत पहचान दिलाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सेमीकंडक्टर साइट से ही एक भव्य रोड शो करेंगे और वहां मौजूद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की ‘निरोगी’ सौगात: राजस्थान से शुरू करेंगे HPV वैक्सीनेशन अभियान, प्रदेश को 16,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स
गुजरात से पहले पीएम मोदी राजस्थान का दौरा करेंगे. यहां वह कई विकास कार्यों की सौगात के साथ ही युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. सबसे खास बात की वह अपने इस दौरे में ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV)’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे. इससे भविष्य में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा सुधार आने वाला है. इस अहम पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर को रोकना है.
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…